1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुर्गे ने किया ऐसा कारनामा कि सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा, लोगों ने पूछा- क्या सच में हो सकता है?

मुर्गे ने किया ऐसा कारनामा कि सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा, लोगों ने पूछा- क्या सच में हो सकता है?

 Published : Feb 16, 2023 12:37 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 12:37 pm IST

हवा में उड़ते मुर्गे को देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस भी छेड़ दी है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या सच में मुर्गा उड़ सकता है?

chicken flying viral video- India TV Hindi
मुर्गे का उड़ते हुए वीडियो Image Source : INSTAGRAM/SARCASTIC__UP44

अगर कोई आपसे पूछे कि क्या मुर्गा आसमान में उड़ सकता है? तो जाहिर सी बात है कि आप कहेंगे कि मुर्गा आसमान में नहीं उड़ सकता। हमने भी आज तक मुर्गे को उड़ते हुए नहीं देखा। लेकिन इस वीडियो ने सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं।  हवा में उड़ते मुर्गे को देख सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस भी छेड़ दी है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या सच में मुर्गा उड़ सकता है?

खुले आसमान में मुर्गे ने भरी उड़ान

मुर्गा एक बिल्डिंग के किनारे बैठा नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि मुर्गा जमीन से काफी ऊंचाई पर है। वह कुछ समय बाद  वहां से उड़ जाता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मुर्गा आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा है। इसे देखकर आप भी शॉक्ड रह गए होंगे। आगे वीडियो में मुर्गा पंख फैलाकर खुले आसमान में उड़ रहा होता है। आपको बता दें कि इतनी ऊंचाई पर मुर्गा या मुर्गी नहीं उड़ सकते हैं। इनके शरीर की बनावट ऐसी होती है कि ये ज्यादा देर तक उड़ नहीं सकते और ज्यादा ऊंचाई तक जा भी नहीं सकते हैं।

कुछ लाइक्स के लिए ऐसा काम? 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को एक मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के जवाब सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल मुर्गा उड़ सकता है। एक यूजर ने लिखा कि चंद लाइक्स के लिए चिकन को टॉर्चर मत करो। मुर्गा उड़ नहीं सकता लेकिन अपने अंदाज में गिर सकता है। वहीं कई यूजर्स ने वीडियो पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। लोगों ने लिखा कि इस मुर्गे के साथ बदसलूकी की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।