1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: ये फैशन तो सीधा हार्ट अटैक दिलाएगा, नागिन लुक के जूतों ने सोशल मीडिया पर मचाया हडकंप

Viral Video: ये फैशन तो सीधा हार्ट अटैक दिलाएगा, नागिन लुक के जूतों ने सोशल मीडिया पर मचाया हडकंप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2023 02:51 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 02:51 pm IST

सोशल मीडिया पर अब फैशन को एक नया लेवल देखने को मिला है। इस बार नए तरह के जूते वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान है। क्या आपने कभी नागिन लुक के जूते देखे हैं?

नागिन लुक के जूते- India TV Hindi
नागिन लुक के जूते Image Source : INSTAGRAM

परिवर्तन दुनिया का नियम है और यह नियम हर जगह लागू होता है। तभी आप देखते होंगे कि समय-समय पर खान-पान, पहनावा, सोच, समाज के नियम आदि सभी चीजों में बदलाव आया है। मगर इन सब में पहनावा इकलौती ऐसी चीज है जिसमें काफी तेजी से बदलाव देखा जाता है। हर कुछ दिन में नया फैशन आ जाता है जिसे लोग काफी तेजी से फॉलो करने लगते हैं। लेकिन किसी भी चीज में इतना बदलाव नहीं करना चाहिए कि वह अजीब लगने लगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर आजकल जूतों का एक फैशन वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपका चौंकना तय है।

ऐसे जूते देखे हैं कभी

सोशल मीडिया पर आजकल एक जूते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह जूता इतना अजीब है कि इसे देखकर हर कोई हौरान है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की जूते पहन रही है जो जूता कम और सांप का फन ज्यादा लग रहा है। अगर कोई इस जूते को पहली बार देखे तो उसे 100% यह जूता नहीं बल्कि सांप लगेगा।

देखिए ये अनोखे जूते

 

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर @neelu_kaushik_4685 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 52 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- ये जूते हार्ट अटैक दिलवा देंगे। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- फैशन अपने चरम सीमा पर है। तीसरे यूजर ने गंभीर होकर लिखा- यह नाग देवता का अपमान है, तुम्हें शर्म आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

Viral Video: इंतकाम लेने की तैयारी में हैं दादाजी, GYM में लोहा उठाते वीडियो हुआ वायरल

Bandar Viral Video: अब सब की पोल खुलेगी क्योंकि फाइल चेक करने खुद दफ्तर पहुंचे 'बंदर मामा'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।