1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़ी छोड़ JCB से दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, बताया कहां से आया ये आइडिया, देखें Video

घोड़ी छोड़ JCB से दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, बताया कहां से आया ये आइडिया, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 04, 2023 06:43 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 06:43 pm IST

सोशल मीडिया पर गुजरात के नवसारी जिले के कलियारी गांव में एक दूल्हे ने अपनी बारात JCB पर निकाली। यह बारात गांव के लोगों के लिए एक अजूबे से कम नहीं था।

दूल्हे ने अपनी बारात JCB...- India TV Hindi
दूल्हे ने अपनी बारात JCB पर निकाली। Image Source : SOCIAL MEDIA

लोग अपनी शादी से जुड़े तरह-तरह के सपने देखते है और अपनी शादी में पूरा भी करते है, शादियों का सीजन चल ही रहा है तो ऐसे में एक दूल्हे राजा चर्चा का विषय बने हुऐ हैं। जी हां गुजरात के नवसारी जिले के कलियारी गांव में दूल्हा घोड़ी के बजाय JCB पर चढ़कर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा। दूल्हे का नाम कयूर पटेल है। जहां आमतौर पर लोग बारात के लिए लग्जरी कारों या दूसरे साधनों पर चढ़कर आते हैं तो वहीं इस दूल्हे का JCB में चढ़कर ब्याह रचाने पहुंचना लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना गया।

दूल्हा कयूर पटेल ने भी खूब अपनी कमर लचकाई।
Image Source : SOCIAL MEDIAदूल्हा कयूर पटेल ने भी खूब अपनी कमर लचकाई।

JCB से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

बारात में शामिल नौजवान दूल्हे को कंधे पर उठाकर नाचते हुए नजर आए।
Image Source : SOCIAL MEDIAबारात में शामिल नौजवान दूल्हे को कंधे पर उठाकर नाचते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर शादी का यह नजारा खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी भौंचक रह जाएंगे। JCB पर दूल्हे की बारात देखकर गांव के सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि ऐसा भी नहीं था कि बारात में कोई दूसरी गाड़ियां नहीं थी। लेकिन दूल्हे की JCB की बात ही कुछ और थी। JCB को दुल्हन की तरह सजाया गया था। खास बात यह है कि जैसे ही बारात गांव में पहुंचती है तो बारात में शामिल नौजवान दूल्हे को कंधे पर उठाकर नाचते हुए नजर आते हैं। वहीं कंधे पर सवार होने से पहले दूल्हा कयूर पटेल ने भी खूब अपनी कमर लचकाई। 

यहां से मिला आइडिया

बुलडोजर को फूलों से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर बारात दुल्हन के घर पहुंची। नवसारी के चिखली के केयूर पटेल ने कुछ समय पहले पंजाब में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा, जिसमें दूल्हा अपनी शादी के लिए जेसीबी पर पहुंचा था। लेकिन दूल्हे केयूर का सपना तब पूरा हुआ जब वह अपनी दुल्हन को जेसीबी पर घर ले गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।