1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब आग से बाल काटने का नया तरीका आया सामने, देखिए युवक का स्टाइलिश हेयरकट

अब आग से बाल काटने का नया तरीका आया सामने, देखिए युवक का स्टाइलिश हेयरकट

 Published : Dec 16, 2022 01:25 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 01:25 pm IST

सोशल मीडिया पर बाल कटवाने का एक नया तरीका सामने आया है। इस हेयरकट का तरीका देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में फ्लेम से बाल काटने का तरीका सामने आया है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नाई एक युवक के बालों को कैंची से नहीं बल्कि आग से जलाकर स्टाइलिश बना रहा है। आपने आज तक देखा होगा कि नाई कैंची से बाल काटते हैं लेकिन अब एक नया तरीका आ गया है। लोगों को यह ट्रेंड पसंद भी आ रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और बार्बर की तारीफ भी कर रहे हैं। 

आग से बाल कटवा रहा है युवक 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नाई एक युवक के बाल काटता नजर आ रहा है। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि युवक के बाल काटने के लिए कैंची की जगह फ्लेम का इस्तेमाल कर रहा है। नाई फ्लेम के जरिए युवक के बालों को स्टाइलिश बना रहा है। वीडियो के शुरुआती दौर में ऐसा लगता है कि कुछ अनहोनी होने वाली है लेकिन नाई बहुत प्रभावी तरीके से बालों को सेट करता है। बाल कटवाता युवक थोड़ी देर के लिए तो डर जाता है लेकिन फिर उस पर भरोसा करके बाल सेट करवा लेता है। इस तरह से बाल काटने का तरीका देखकर हैरानी हुई। अंत में नाई भी बाल काटकर अपनी खुशी जाहिर करता है।

क्या हेयर स्टाइल है?
इस वायरल वीडियो को @suryanandanet ने अपने ट्विटर हैंडल से अपलोड किया है। प्रशांत ने वीडियो अपलोड करते हुए लिखा कि "फायर कट स्टाइल" इस वीडियो को 3 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं 100 से ज्यादा लाइक्स मिले। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'गंदी गंध'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'वाह चमत्कार'। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।