1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई अब डोसा प्रिंट करने की भी मशीन आ गई, आनंद महिंद्रा ने एक्स पर वीडियो किया शेयर

लो भाई अब डोसा प्रिंट करने की भी मशीन आ गई, आनंद महिंद्रा ने एक्स पर वीडियो किया शेयर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 14, 2024 03:07 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 03:08 pm IST

भारत के जाने मानें उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो को शेयर किया जिसमें डोसा बनाने वाली मशीन नजर आ रही है। उसे डोसा प्रिंटिंग मशीन बताया जा रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
डोसा बनाने वाली मशीन Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में न जाने कितने ही लोग ऐसे होंगे जिन्हें साउथ इंडियन डिश पसंद होगा। आप भी शायद साउथ इंडियन डिश खाना पसंद करते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपने डोसा तो कई बार खाया होगा। अलग-अलग होटल या फिर रेस्टोरेंट में जाकर आपने वहां डोसा खाया होगा। हर जगह आपने देखा होगा कि वहां कोई आदमी तवे पर डोसा बना रहा है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा है जहां मशीन डोसा बनाती हुई नजर आई हो? नहीं देखा तो आज देखने को मिल जाएगा।

मशीन से बनता दिखा डोसा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने भी एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स मशीन पर डोसा का बैटर डाल देता है। इसके बाद मशीन उसे खुद फैला देता है और फिर शख्स उस पर तेल डालता है और मसाला भी साथ में डालता है। इसके बाद मशीन उसे खुद रोल करते हुए खाने जैसा तैयार कर देता है। इतना होने के बाद शख्स उसे प्लेट में निकालकर दे देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में 'The Desktop Dosa' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 89 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो में टेक्स्ट लेयर करते हुए 'डोसा प्रिंटिंग मशीन' लिखा हुआ है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब थार डोसा का इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लगता है जैसे वहां कोई प्रिंटिंग मशीन है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या यह स्वास्थ्य के लिए ठीक है। वहीं एक यूजर ने पूछा- आप ये ट्राई करने कब जा रहे हैं?

ये भी पढ़ें-

1 रात रुकने पर देना होगा 50 हजार, कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के कारण होटलों की बढ़ीं कीमतें

आखिरी उड़ान से पहले विस्तारा एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स ने किया इमोशनल अनाउंसमेंट, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।