1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चाचा ने बाइक को ऐसा किया मॉडिफाई कि देख लोगों के उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

चाचा ने बाइक को ऐसा किया मॉडिफाई कि देख लोगों के उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Mar 31, 2023 03:27 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 03:27 pm IST

एक टैलेंटेड शख्स का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स का टैलेंट देखकर आप चौंक जाएंगे।

modified bike viral video- India TV Hindi
मॉडिफाई बाइक वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/STENDER JAKHAR

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। उन टैलेंटेड लोगों में कुछ अल्ट्रा टैलेंटेड भी होते हैं।  उन लोगों की टैलेंट देख दुनिया हैरान हो जाती है। ऐसे ही एक टैलेंटेड शख्स का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शख्स का टैलेंट देखकर आप चौंक जाएंगे। शख्स ने बाइक को अपनी सहूलियत के हिसाब से इस तरह से डिजाइन किया है कि आप देखकर चकित हो जाएंगे।

चाचा का बाइक देख हर कोई हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला के साथ एक बुजुर्ग शख्स नजर आ रहा है। उसने अपनी बाइक को एक तीन पहिया वाहन में बदल दिया है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि एक युवक पूछता है कि गियर कहां है? तब बुजुर्ग गियर दिखाते हैं। युवक वीडियो के जरिए दिखाता है कि पीछे सामान रखने के लिए बनाया गया है। युवक मॉडिफाइड बाइक को अच्छे से दिखाता है। वीडियो में युवक गाड़ी के हर सिस्टम को दिखाता है। 

यूजर्स ने दिया अजीबोगरीब रिएक्शन
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या चाचा ने खुद इस मशीन को डिजाइन किया है क्योंकि ऐसी कारीगरी सिर्फ एक मैकेनिक दिमाग ही कर सकता है। एक यूजर ने लिखा कि दिमाग तो गुजरातियों का ही चलता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लेकिन ब्रेक लगाने में काफी दिक्कत होगी। ब्रेक तो पैर का ही सही होता है। इस वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन चौंकाने आ रहे हैं। जिसे पढ़ने के बाद आप भी कुछ न कुछ लिखने पर मजबूर जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।