1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इस तस्वीर को देखकर चेक करें कितनी तेज है आपकी आंख, तुरंत चल जाएगा पता

Optical Illusion: इस तस्वीर को देखकर चेक करें कितनी तेज है आपकी आंख, तुरंत चल जाएगा पता

 Published : Feb 09, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 05:53 pm IST

इस फोटो को ऐसा बनाया गया है कि देखने के बाद सिर्फ आंखें ही दिखाई दे रही है जबकि ये कुछ और है।

viral game photo- India TV Hindi
आंख नहीं है। Image Source : BRIGHT SIDE

सोशल मीडिया की दुनिया अजीबोगरीब है। हम नहीं जानते कि यहां कब क्या देखने को मिलेगा। जैसे ऊपर दी गई फोटो देखें इस फोटो ने सभी का दिमाग घुमा दिया है। ऐसी तस्वीर को सुलझाना कोई आसान काम नहीं है। आप समझे कि यह एक ऐसा खेल है, जिसमें आप अपने दिमाग का जितना ज्यादा इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही तेजी से आप इसे हल कर पाएंगे। 

ये आंख नहीं कुछ और है?

इस फोटो को इस तरह से बनाया गया है कि देखने के बाद सिर्फ आंखें ही नजर आती हैं जबकि यह कुछ और है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप 7 सेकंड के अंदर अपना जवाब दे दें। यदि आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस तस्वीर को अपने दोस्त को दिखाकर भी चुनौती दे सकते हैं। ऐसे में आपके दोस्त का दिमाग कितना काम करता है, यह भी पता चलेगा।आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

यहीं पर जवाब है

अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में आखिर है क्या? आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखिए फिर आपको समझ में आएगा कि ये तो सिंक है। आप एक बार ध्यान से देखें, आपके आंखों के सामने जवाब है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।