1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस फोटो में कितने जानवर हो सकते हैं? अच्छे-अच्छे लोगों ने मान ली हार, अब आपकी बारी

इस फोटो में कितने जानवर हो सकते हैं? अच्छे-अच्छे लोगों ने मान ली हार, अब आपकी बारी

 Published : Jan 13, 2023 06:33 am IST,  Updated : Jan 13, 2023 06:33 am IST

आप इस फोटो में कितने जानवर हैं, 8 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है।

Optical Illusion Game- India TV Hindi
Optical Illusion Game Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के ऑनलाइन गेम खेले जाते हैं। इनमें से ऑप्टिकल इल्यूजन गेम काफी लोकप्रिय है। ऊपर हमने जो फोटो शेयर की है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तरह की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमागी खेल। जो फोटो आपने ऊपर देखी है उसमें आपको यह पता लगाना है कि इस फोटो में कितने जानवर हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में कितने जानवर हैं, 8 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस फोटो को अपने दोस्त को दिखाकर भी चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपको भी फायदा होगा।

आखिर कितने जानवर है? 

इस फोटो में हाथी देख रहे होंगे यानी आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हाथी तो आसानी से समझ में आ जाएगा लेकिन इन सबके बीच आपको बताना है कि जानवर कितने हैं? आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी दोस्त के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

जान लीजिए यहां पर जवाब है
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में कितने जानवर हैं? आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि इस फोटो में 16 जानवर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।