1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन खूबसूरत वादियों में डायनासोर छिपा है, क्या आपने देखा? 6 सेकंड में खुद को आजमाएं

इन खूबसूरत वादियों में डायनासोर छिपा है, क्या आपने देखा? 6 सेकंड में खुद को आजमाएं

 Published : Jan 23, 2023 06:35 am IST,  Updated : Jan 23, 2023 06:52 am IST

सोशल मीडिया पर तेजी से फोटो वायरल हो रही है। इस तरह की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमागी खेल जैसा हमने आपको बताया कि इस खेल में सारा रोल दिमाग का ही है।

optical illusion game- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन गेम Image Source : YOUTUBE

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के ऑनलाइन गेम खेले जाते हैं। इनमें से ऑप्टिकल इल्यूजन गेम काफी लोकप्रिय है। इस गेम में आपको अपना दिमाग लगाना होता है। अब ऊपर हमने जो फोटो शेयर की है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तरह की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमागी खेल जैसा हमने आपको बताया कि इस खेल में सारा रोल दिमाग का ही है।

जो फोटो आपने ऊपर देखी है उसमें डायनोसर खोजने हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में डायनासोर 7 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस फोटो को अपने दोस्त को दिखाकर भी चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपके दोस्त का दिमाग कितना चलता है ये भी पता लग जाएगा। 

इन वादियों में छिपा है डायनासोर

इस फोटो में डायनासोर है यानी आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि खूबसूरत नदी,झरने और पहाड़ आसानी से समझ में आ जाएगा लेकिन इन सबके बीच आपको डायनासोर की असली जगह बताना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

जानिए यहां पर जवाब
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में डायनासोर कहां पर है। आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि डायनासोर यहीं छिपा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।