1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आपका दिमाग कितना तेज काम करता है? 10 सेकेंड के अंदर इस फोटो में जिराफ खोजकर पता लगा लीजिए

आपका दिमाग कितना तेज काम करता है? 10 सेकेंड के अंदर इस फोटो में जिराफ खोजकर पता लगा लीजिए

 Published : Feb 07, 2023 06:50 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 06:50 pm IST

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में जिराफ़ 10 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें।

brain game viral phot- India TV Hindi
इस फोटो में जिराफ़ 10 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। Image Source : BRIGHTSIDE

सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के ऑनलाइन गेम खेले जाते हैं। इनमें से ऑप्टिकल इल्यूजन गेम काफी लोकप्रिय है। इस गेम में आपको अपना दिमाग लगाना होता है। अब ऊपर हमने जो फोटो शेयर की है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे क्यों वायरल हो रही हैं? आपको बता दें कि इस फोटो में एक जिराफ खोजना है लेकिन कोई खोज नहीं पा रहा है।  

क्या आप कर सकते हैं?

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में जिराफ़ 10 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस फोटो को अपने दोस्त को दिखाकर भी चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपके दोस्त का दिमाग कितना चलता है ये भी पता लग जाएगा। 

बस ऐसे जवाब बताएं
इस फोटो में जिराफ़ है यानी आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कुछ पेड़ आसानी से समझ में आ जाएंगे लेकिन इन सबके बीच आपको जिराफ़ खोजना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

यहीं पर जवाब है
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में जिराफ़ कहां पर है। आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने सफेद कलर के गोला से घेर दिया है, जिससे आपको जिराफ़ समझ में आ जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।