1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हिरण और जेब्रा के बीच छिपा है शेर, 7 सेकंड के अंदर खुद को आजमाएं, जल्दी बताएं सही जवाब

हिरण और जेब्रा के बीच छिपा है शेर, 7 सेकंड के अंदर खुद को आजमाएं, जल्दी बताएं सही जवाब

 Published : Jan 17, 2023 06:29 am IST,  Updated : Jan 17, 2023 06:29 am IST

इस तरह की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमागी खेल जैसा हमने आपको बताया कि इस खेल में सारा रोल दिमाग का ही है।

Optical Illusion- India TV Hindi
Optical Illusion Image Source : YOUTUBE

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के ऑनलाइन गेम खेले जाते हैं। इनमें से ऑप्टिकल इल्यूजन गेम काफी लोकप्रिय है। इस गेम में आपको अपना दिमाग लगाना होता है। अब ऊपर हमने जो फोटो शेयर की है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तरह की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमागी खेल जैसा हमने आपको बताया कि इस खेल में सारा रोल दिमाग का ही है। जो फोटो आपने ऊपर देखी है उसमें आपको यह पता लगाना है कि इस फोटो में शेर कितने और कहां हैं? अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है। यह एक बहुत ही सरल प्रश्न है। ठीक है तो आप इस फोटो में कितने शेर हैं, 7 सेकंड के अंदर ढूंढ कर दिखा दें। अगर आप इसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास एक मौका है। आप इस फोटो को अपने दोस्त को दिखाकर भी चैलेंज कर सकते हैं। ऐसे में आपके दोस्त का दिमाग कितना चलता है ये भी पता लग जाएगा। 

आखिर कितने शेर हैं? 

इस फोटो में हिरण और जेब्रा दिख रहे होंगे यानी आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जेब्रा और हिरण तो आसानी से समझ में आ जाएगा लेकिन इन सबके बीच आपको बताना है कि शेर कितने हैं? आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

जान लीजिए यहां पर जवाब है
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में कितने शेर और कहां हैं? आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को हमने लाल रंग से घेरा है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि इस फोटो में 1 शेर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।