1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी गर्ल आयशा का एक और Video हुआ वायरल, अब तक नहीं देखा तो जल्दी देखिए

पाकिस्तानी गर्ल आयशा का एक और Video हुआ वायरल, अब तक नहीं देखा तो जल्दी देखिए

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 12, 2023 08:36 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 08:36 pm IST

पाकिस्तानी गर्ल आयशा की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो पर भी यूजर्स जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो अगर आपने अब तक नहीं देखी तो जल्दी से देखें।

पाकिस्तानी गर्ल आयशा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।- India TV Hindi
पाकिस्तानी गर्ल आयशा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। Image Source : INSTAGRAM

"मेरा दिल ये पुकारे आजा" लता मंगेश्कर के इस गाने के रिल्स पर झूमते नजर आई पाकिस्तानी गर्ल आयशा का अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। आयशा का पिछला वीडियो पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो के वायरल होते ही आयशा का नाम हर कोई जान गया था। रातों-रात उनके इतने सारे फॉलोअर्स बढ़ गए कि अब वह भारत में भी इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई है। 

आयाशा का ये वीडियो भी मचा रहा धमाल

एक बार फिर से आयशा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन पर भारतीय गानों का खुमार चढ़ते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो में वह बादशाह के प्लेयर्स सॉन्ग पर लिपसिंक करती और थिरकते हुए नजर आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वायरल  हो रही इस वीडियो को आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें पारंपरिक परिधान में देखा जा रहा है। जैसे ही गाना आगे बढ़ता है, वैसे ही आयशा का ट्रांज़िशन होते नजर आता है और वह नीली जींस और पिंक जैकेट पहने कुछ शानदार मूव्स करती नजर आती है। वीडियो को देक यूजर्स उनके दिवाने हो गए हैं और वह सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते थम नहीं रहे हैं। 

फिलहाल वायरल हो रहे इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स लगातार वीडियो पर कमेंट कर उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं और बड़ी तदाद में यूजर्स उनके इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।