1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तान की यह हसीना सोशल मीडिया पर छाई, खूबसूरती देख लोग नजरें हटाने को तैयार नहीं, बताया जन्नत की हूर

पाकिस्तान की यह हसीना सोशल मीडिया पर छाई, खूबसूरती देख लोग नजरें हटाने को तैयार नहीं, बताया जन्नत की हूर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 05, 2025 01:58 pm IST,  Updated : Jan 05, 2025 01:58 pm IST

इस वक्त सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की एक क्यूट सी लड़की का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की को पाकिस्तनी ट्रेडिशनल सूट पहने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर छाई ये पाक गर्ल- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर छाई ये पाक गर्ल Image Source : SOCIAL MEDIA

पाकिस्तानी टिकटॉकर्स के MMS कांड के बाद सोशल मीडिया पर इन दिनों यह लड़की छाई हुई है। दरअसल, इस लड़की ने अपनी कातिल अदाओं के साथ डांस करते हुए इंटरनेट यूजर्स के दिलों में आग भर दी है। सूट पहने डांस कर रही इस लड़की का वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। साथ ही लड़की की खूबसूरती पर लोग अपना दिल भी हार बैठे हैं। लड़की की खूबसूरती देख हर कोई उसका दीवाना बन गया है। खूबसूरती की तारीफ में लोगों के शब्द कम पड़ने लगे हैं।

पाकिस्तानी लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

लड़की वायरल वीडियो में सूट पहने अपने डांस का हुनर दिखा रही है। वीडियो में आप पाकिस्तान की इस हसीना को नागिन फिल्म के फेमस गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस करते हुए देख सकते हैं। वीडियो में लड़की ट्रेडिशनल सूट पहने नजर आ रही है और अपनी लचकती कमर से ऐसे डांस कर रही कि उसके सामने फिल्मों की एक्ट्रेस भी फेल हो जाएं। फिल्म के गाने के धुन पर लड़की का डांस कुछ ऐसा लग रहा जैसे कि फिल्म के गाने का वह सीन हटाकर इस लड़की के ही वीडियो को फिक्स कर देना चाहिए।

लोगों ने लड़की के डांस की तारीफ की

पाकिस्तानी लड़की के इस वायरल वीडियो को निदा अहमद नाम की यूजर ने अपने X हैंडल @NidaAhm16105291 से शेयर किया है। जिसे अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। वीडियो का कमेंट बॉक्स लड़की की तारीफ से भरा हुआ है। जहां कई लोगों ने लड़की को जन्नत की हूर बताया तो कई लोगों ने कातिलाना डांस की खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें:

चाय के साथ फूल गोभी खाते इस शख्स का Video देख हिल जाएगा आपका दिमाग

किसी के साथ भी ना हो इतना गंदा मजाक! दोस्तों का ये वायरल Video देख बिना हंसे नहीं रह सकते आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।