1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 100 बच्चों का टारगेट, 60 पहुंचा स्कोर, तीन पत्नियां और अब करेंगे चौथी शादी

100 बच्चों का टारगेट, 60 पहुंचा स्कोर, तीन पत्नियां और अब करेंगे चौथी शादी

 Published : Jan 05, 2023 10:03 am IST,  Updated : Jan 05, 2023 10:03 am IST

सरदार हाजी जान मोहम्मद अपनी तीन पत्नियों और 60 बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। हाजी ने बताया कि अब चौथी शादी करेंगे।

सरदार हाजी जान मोहम्मद अपने बच्चों के साथ - India TV Hindi
सरदार हाजी जान मोहम्मद अपने बच्चों के साथ Image Source : SOCIAL MEDIA/JAN MOHD

पाकिस्तान से हर रोज ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो सभी को हैरान कर देती हैं। अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा के रहने वाले सरदार हाजी जान मोहम्मद की तीन पत्नियां हैं। अब हम आपको जो बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हाजी के 60 बच्चे हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। हाजी के घर 60वें बच्चे ने जन्म लिया है। नए साल के मौके पर हाजी के घर एक बच्चे का जन्म हुआ।

100 बच्चे पैदा करने का टारगेट

हाजी ने अपनी जिंदगी के बारे में एक न्यूज वेबसाइट न्यूजमेन से बताया है कि नए साल पर बेटे का जन्म हुआ है, जिससे घर में खुशी का माहौल है। हाजी ने बताया कि मेरा लक्ष्य कम से कम 100 बच्चों को पैदा करना है। उन्होंने आगे बताया कि जो बेटा हुआ है उसका नाम खुशहाल रखा है। हाजी जान मोहम्मद की उम्र करीब 50 साल है। वह अपनी तीन पत्नियों और बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं और खुद क्लिनिक चलाते हैं।

अब करेंगे चौथी शादी 
मीडिया से बातचीत में जान मोहम्मद ने कहा था कि वह बच्चे पैदा करना जारी रखेंगे। अल्लाह ने चाहा तो घर में और बच्चे होंगे। वहीं उन्होंने एक चौंकाने वाली जानकारी भी शेयर की। उन्होंने बताया कि चौथी शादी करने की तैयारी कर रहा हूं। इसके लिए मेरे दोस्तों ने कहा कि वह लड़की को ढूंढ़ने में मदद करेंगे। जान ने कहा कि जिंदगी हाथ से निकल रही है इसलिए मैं दुआ करता हूं कि चौथी शादी जल्द हो जाए।

कुछ बेटे की उम्र 20 से अधिक
जान ने मीडिया से कहा कि यह सोच अकेले मेरी नहीं है। हमारी पत्नियों की भी यही सोच है। जान के घर में बेटियां ज्यादा हैं और बेटों की कमी है। हाजी ने कहा कि मुझे सभी बच्चों के नाम याद हैं। मेरे कुछ बच्चे 20 साल से ऊपर के हैं। वे सभी पढ़ रहे हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।