1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहीं देखी होगी ऐसी हवाई जंग! फ्लाइट में यात्री आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

नहीं देखी होगी ऐसी हवाई जंग! फ्लाइट में यात्री आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

 Published : Jan 05, 2023 07:16 am IST,  Updated : Jan 05, 2023 07:16 am IST

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे हवाई जहाज में सफर कर रहे लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।

फ्लाइट वायरल वीडियो- India TV Hindi
फ्लाइट वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

आपने कई बार रोडवेज बस या ट्रेन में लड़ाई होते देखा होगा। अगर हम कहें कि आजकल हवाई जहाज का हाल भी कुछ ऐसा ही हो गया है। क्या आप हम पर विश्वास करेंगे? हाल ही में कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि फ्लाइट में सफर करना कोई आसान काम नहीं है। यानी आप हवाई जहाज में सुरक्षित सफर नहीं कर सकते। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इस बात की गवाही दे रहा है कि फ्लाइट भी पैसेंजर ट्रेन जैसी हो गई है। जो वायरल वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इस फ्लाइट में यात्री जमकर मारपीट करते हैं।

नहीं देखा होगा ऐसा हवाई जंग 

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिला यात्रियों के बीच बातचीत हो रही है लेकिन कुछ देर बाद बात विवाद में बदल जाती है। इसके बाद मारपीट शुरू हो जाती है। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दो महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। सीट से बाहर निकल कर और गलियारे में लड़ना शुरू कर देती हैं। यह नजारा देखकर अगल-बगल के यात्री भी हैरान रह जाते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि दो लोग एक महिला पर हावी हो जाते हैं। इसके बाद उन्होंने उसे खूब पीटा। इस लड़ाई के दौरान वे अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जब मारपीट हो रही है तो कोई भी क्रू मेंबर नजर नहीं आ रहा है। 

भारत में भी ऐसा मामला 
हाल ही में भारतीय फ्लाइट में भी ऐसा वाकया देखने को मिला जहां फ्लाइट में सवार यात्री आपस में भिड़ गए और खूब मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।