1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पवन कल्याण चुनावी रैली के दौरान हुए हादसे का शिकार, कार से गिरने से बाल-बाल बचे

Video: पवन कल्याण चुनावी रैली के दौरान हुए हादसे का शिकार, कार से गिरने से बाल-बाल बचे

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Feb 21, 2022 12:40 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 12:40 pm IST

हाल ही में पवन कल्याण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह कार के ऊपर चढ़ कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Pawan Kalyan- India TV Hindi
Pawan Kalyan Image Source : INSTAGRAM/JANASENA_MISSION_2024

Highlights

  • पवन कल्याण की फिल्म भीमला नायक रिलीज होने वाली है
  • भीमला नायक में पवन कल्याण एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं

साउथ सिनेमा दिग्गज एक्टर में से एक पवन कल्याण सियासत में भी हाथ आजमाना चाहते हैं। पवन कल्याण साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और जनसेवा पार्टी के सुप्रीमो भी हैं। उनकी पार्टी का बीजेपी से गठबंधन है। बता दें इस दौरान 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी प्रचार भी तेज है।

हाल ही में पवन कल्याण का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह कार के ऊपर चढ़ कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वीडियो में पवन कल्याण हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं, तभी एक शख्स पीछे से आता है और पवन कल्याण के कंधे पर कूदता है। शख्स द्वारा धक्का दिए जाने के बाद पवन कल्याण खड़े होने के दौरान अपना तालमेल खो देते हैं और कार की छत पर गिर जाते हैं। हालांकि, बाद में अभिनेता खुद को संभालते हैं और वापस से फिर खड़े हो कर लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते हैं। 

देखें वीडियो

इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर वो शख्स कौन था जिसने पवन कल्याण के साथ ऐसी हरकत की। हादसे के दौरान वह शख्स कार से गिर गया और वहां मौजूद लोगों ने उसे पीछे खींच लिया। इस हादसे के दौरान साउथ की फिल्मों के स्टार कार से गिरने से बाल-बाल बचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।