आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। इस वीडियो में Maruti और Mahindra Scorpio जैसी गाड़ियों का एक डेडली कॉम्बिनेशन देखने को मिला। वीडियो ने ऑटोमोबाइल्स लवर्स का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा और इस कार के डिजाइन ने तो उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।
मॉडिफाई कर बना दिया मिक्स ब्रीड कार
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार को मॉडिफाई कर उसे Maruti और Mahindra Scorpio का एक मिक्स ब्रीड बना दिया गया है। इस कार में मारूती की लोअर बॉडी दिख रही है लेकिन ऊपर की बॉडी महिंद्रा स्कॉर्पियो की लग रही है। कार के पीछे Maruti और Scorpio दोनों का लोगो लगा हुआ है। अब इस कार को देख लगभग ये तय करना मुश्किल हो गया है कि आखिर ये चीज है क्या। इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अगर ये दोनों गाड़ियाँ मिलकर काम करें, तो असंभव भी संभव हो सकता है। तेज रफ्तार के साथ-साथ मजबूती भी होगी।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बड़े आइकॉन, जिनके दीवाने हैं भारतीय
मालूम हो कि, Maruti Suzuki और Mahindra Scorpio, दोनों ही भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बड़े आइकॉन हैं। जहां Maruti Suzuki अपनी किफायती, भरोसेमंद और फ्यूल-एफिशिएंट गाड़ियों के लिए जानी जाती है। वहीं, दूसरी ओर Mahindra Scorpio अपनी मजबूती, ऑफ-रोडिंग क्षमता और रोड प्रेजेंस के लिए काफी मशहूर है। Scorpio को अक्सर "देसी SUV" कहा जाता है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोकप्रिय है।
क्यों है ये एक डेडली कॉम्बिनेशन
इस वीडियो में दोनों गाड़ियों का कॉम्बिनेशन बेहद ही खास है क्योंकि ये दोनों अलग-अलग सेगमेंट्स की गाड़ियाँ हैं। Maruti की गाड़ियाँ आमतौर पर कॉम्पैक्ट और सिटी ड्राइविंग के लिए मानी जाती हैं, जबकि Scorpio बड़े आकार और रग्ड परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इनका एक साथ आना और कुछ असाधारण करना लोगों के लिए एक विजुअल ट्रीट बन गया। जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_automobex नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
Video: रब ने बना दी जोड़ी, दोनों पति-पत्नी निकले गंजेड़ी, साथ में चिलम मारते दिखा कपल