1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : पोलिश महिला ने गिनाए भारत में रहने के ढेरों फायदे, फ्री और सस्ती सुविधाओं पर दिया ऐसा रिएक्शन

Video : पोलिश महिला ने गिनाए भारत में रहने के ढेरों फायदे, फ्री और सस्ती सुविधाओं पर दिया ऐसा रिएक्शन

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 10, 2026 09:26 am IST,  Updated : Apr 10, 2026 09:26 am IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर आपने अब तक कई विदेशी टूरिस्ट्स के वीडियो देखे होंगे जो काफी वायरल होते हैं। इस बार एक पोलिश महिला का वीडियो वायरल हुआ है।

Polish Tourist Video, Polish Tourist in India, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News in - India TV Hindi
पोलिश महिला का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@MAGSINDIASTORIES

Viral Video : विदेशी पर्यटक और निवासी भारत को अतिथि देवो भव की अनुपम आतिथ्य भावना के लिए सबसे ज्यादा सराहते हैं। यहां अजनबी को भी घर बुलाकर खाना खिलाना और मदद करना आम है, जो पश्चिम में दुर्लभ है। भारतीय खाना-ताजा मसालेदार करी, स्ट्रीट फूड, दाल-रोटी और विविध शाकाहारी विकल्प-उन्हें स्वर्ग लगता है। सांस्कृतिक विविधता, रंग-बिरंगे त्योहार (होली, दीपावाली), प्राचीन मंदिर-योग-आध्यात्मिकता और सस्ती स्वास्थ्य-ट्रांसपोर्ट सेवा भी उन्हें आकर्षित करती हैं। इसी से इंप्रेस एक पोलिश महिला ने तंज में भारत आने को लेकर अपने दु:ख को बयां किया है। हालांकि खास बात ये है कि, इस तंज में भारत की बुराई नहीं ​बल्कि भारत में मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो हो रहा वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @magsindiastories नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें महिला ने बताया कि, 'भारत आने का मुझे अफसोस है। मैं बहुत डरी हुई हूं क्योंकि अब मैं कहीं और काम नहीं कर पाऊंगी। ब्लिंकइट, ज़ेप्टो और अन्य तेज़ डिलीवरी ऐप्स को ही ले लीजिए। मान लीजिए मेरे बेटे को रविवार रात 9:30 बजे स्कूल प्रोजेक्ट के लिए गोंद चाहिए और कोई भी 15 मिनट में उसे डिलीवर करने वाला नहीं है ? पोलैंड में रहते हुए मेरे पास इसे खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। यहां मेरी शादीशुदा ज़िंदगी दांव पर लगी है। हमारे बच्चों का स्कूल बिल्कुल पास में है। मुझे सच में इन उपयोगी चीज़ों की ज़रूरत है। आने-जाने की कोई परेशानी नहीं, ट्रैफिक का कोई तनाव नहीं, बस पांच मिनट में स्कूल के गेट पर। इससे भी बुरा तो ये है कि, हम इस हरे-भरे गेट्स समुदाय में रहते हैं, जहां स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश, बास्केटबॉल, टेनिस कोर्ट आदि सभी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं। मैं तो टूट चुकी हूं।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भारत धरती पर सबसे दयालु हृदयों वाला सर्वश्रेष्ठ देश है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मुझे यह जानने की उत्सुकता है कि आप कहां रहते हैं... मेरा मतलब है, आप किस राज्य में रहते हैं?' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है..भारत से दो हफ्ते के लिए बाहर जाना भी बहुत मुश्किल है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भारत में आपका स्वागत है, आपके अच्छे अनुभव के बारे में सुनकर खुशी हुई। मैं क्राकोव में रहता हूं और मुझे यहां बहुत अच्छा लगता है।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'आप UPI का जिक्र करना भूल गईं।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें  

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।