1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती कार पर गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौत, बेहद डरावना है CCTV वीडियो

चलती कार पर गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौत, बेहद डरावना है CCTV वीडियो

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 15, 2026 02:42 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 02:42 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार ठीक-ठाक स्पीड में जा रही है और अचानक भारी पोल कार के ऊपर गिर जाता है। इस हादसे में सपा नेता और ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई।

lALBAHADUR YADAV- India TV Hindi
कार पर गिरा पोल (बाएं), मृतक सपा नेता लालबहादुर यादव (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक हादसे का डरावना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चलती कार के ऊपर अचानक भारी भरकम पोल गिर जाता है। कार पोल के नीचे दबकर पिचक जाती है। बाद में सामने आया कि कार के अंदर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता के रूप में हुई है, जो ठेकेदारी का काम करते थे।

घटना अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार की है, जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ। क्रेटा कार से शहर जा रहे ठेकेदार और सपा नेता लालबहादुर यादव (48) की गाड़ी पर रविवार दोपहर अचानक एक अनियंत्रित हाईमास्ट पोल गिर गया। पेट्रोल पंप के सामने पोल खड़ा करते समय हुए इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। प्रशासन सुरक्षा और लापरवाही की जांच कर रहा है।

डरावना है सीसीटीवी वीडियो

बताया जा रहा है कि हादसे के समय पोल को लगाया जा रहा था। इसी दौरान नियंत्रण बिगड़ा और पोल कार के ऊपर गिर गया। पोल की चपेट में आई कार पूरी तरह से पिचक गई और अंदर बैठे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह पोल भारत पेट्रोल पंप के सामने लगाया जा रहा था और इसी पेट्रोल पंप के बारे में जानकारी देने के लिए लगाया जा रहा था। 

इटावा में भी दर्दनाक हादसा

इटावा जिले में एक छात्र ने मोबाइल फोन के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। युवा छात्र गुलशन आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से पानीपत जा रहा था। मोबाइल गिरने पर उसे उठाने के लिए चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे ट्रैक पर गिरकर उसकी मौत हो गई। गाजीपुर में स्कॉर्पियो कार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 

 

 

(प्रतापगढ़ से ब्रजेश मिश्र की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'जन गण मन के साथ-साथ सभी को वंदे मातरम भी करना चाहिए याद', रवि किशन की युवाओं से खास अपील

बसपा, कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी के कई अन्य बड़े नेता भी साइकिल पर हुए सवार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।