1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'जन गण मन के साथ-साथ सभी को वंदे मातरम भी करना चाहिए याद', रवि किशन की युवाओं से खास अपील

'जन गण मन के साथ-साथ सभी को वंदे मातरम भी करना चाहिए याद', रवि किशन की युवाओं से खास अपील

 Published : Feb 15, 2026 01:44 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 01:53 pm IST

बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि वंदे मातरम के दोहे को सभी को याद करना चाहिए। देश के युवाओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम में हुए बदलाव का भरपूर स्वागत किया है।

बीजेपी सांसद रवि किशन- India TV Hindi
बीजेपी सांसद रवि किशन Image Source : PTI

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने युवाओं से खास अपील की है। वंदे मातरम को लेकर सरकार के हालिया नोटिफिकेशन पर सांसद रवि किशन ने कहा, 'सभी को वो दोहे पढ़ने चाहिए, देश का हर युवा चाहता है कि आजादी के समय जो दोहे पढ़े गए थे, उन्हें याद किया जाए, और 'जन गण मन' के साथ-साथ सभी को वंदे मातरम भी याद करना चाहिए। युवाओं ने इसका स्वागत किया है।'

 गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के संबंध में नए नियम जारी किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने इन नियमों की एक सूची जारी की है, जिसे कई बिंदुओं के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।

बजाए जाएंगे 6 श्लोक

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सभी छह श्लोक गाए या बजाए जाएंगे। राष्ट्रीय गीत गाने या बजाने की कुल अवधि लगभग 3 मिनट और 10 सेकंड है। जब राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत दोनों का गायन होना हो, तो पहले राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया जाएगा।

स्कूलों में दिन की शुरुआत होगी राष्ट्रीय गीत से

सभी स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से होगी। राष्ट्रीय गीत के दौरान सभी को सतर्क मुद्रा में खड़ा रहना चाहिए। राष्ट्रपति की उपस्थिति वाले कार्यक्रमों में, उनके आगमन और प्रस्थान के दौरान राष्ट्रीय गीत को बजाया या गाया जाएगा। तिरंगा ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय गीत गाया या बजाया जाएगा।

पहले से लोगों को किया जाएगा अलर्ट

दिशा-निर्देशों में यह भी निर्दिष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय गीत बजाने से पहले एक संकेत दिया जाएगा ताकि सभी लोग सचेत हो जाएं और जान लें कि वंदे मातरम प्रस्तुत किया जाने वाला है। यह गीत सभी सरकारी कार्यक्रमों में गाया या बजाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।