1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस के डर से शूटर ने किया सरेंडर, पोस्टर लेकर SSP ऑफिस पहुंचा शूटर

पुलिस के डर से शूटर ने किया सरेंडर, पोस्टर लेकर SSP ऑफिस पहुंचा शूटर

 Reported By: Hima Agarwal,  Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 13, 2026 10:42 am IST,  Updated : Sep 13, 2026 10:46 am IST

CM योगी आदित्यनाथ अपराधियों को लगातार चेतावनी देते रहते है कि सुधर जाओ, वरना इलाज कर दिया जायेगा। इसका जीता जागता उदाहरण मेरठ में देखने के लिए मिला है।

UP Police- India TV Hindi
पुलिस के डर से शूटर ने किया सरेंडर Image Source : REPORTER INPUT

मेरठ में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। स्क्रैप कारोबारी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी शूटर रवीश खुद ही SSP ऑफिस पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। कैमरे पर उसने दावा किया कि उसे डर था कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस उसके पैर में गोली मार सकती है। इसी डर के चलते उसने भागने के बजाय खुद पुलिस के सामने पहुंचना बेहतर समझा।

मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे स्क्रैप कारोबारी हारून पर रवीश ने कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की थी। इस हमले में हारून को तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में विवाद की वजह कमेटी के करीब 24 लाख रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।

लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज

हारून पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष पर कमेटी के 24 लाख रुपये बकाया थे और वह काफी समय से अपने पैसे वापस मांग रहा था। इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मामले में हारून के भाई सोनू मलिक की शिकायत पर लोहियानगर थाने में इरशाद, रवीश, फिरोज, शबाना और बशीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

इसी बीच रवीश अचानक SSP कार्यालय पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया। रवीश ने मीडिया के सामने दावा किया कि घटना के वक्त वह गुस्से में था और उसके हाथ में पिस्टल थी। उसका कहना है कि छीना-झपटी के दौरान अचानक गोली चल गई। उसने अपने परिवार को पूरे मामले से अलग बताते हुए खुद को गोली चलने का जिम्मेदार बताया।

पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

रवीश का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री से माफी मांगता नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा है कि वह आगे कभी अपराध नहीं करेगा और उसे माफ कर दिया जाए। हालांकि, हथियार को लेकर रवीश के बयान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूछताछ में उसने पिस्टल के बारे में कहा कि यह घर में पुरानी रखी हुई थी और उसे नहीं पता कि वह वहां कैसे आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अब पुलिस रवीश से पूछताछ के साथ मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:

बलिया में खाकी हुई शर्मसार, सिपाही पर लगा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, किया गया सस्पेंड

कोचिंग सेंटर के बोर्ड की आड़ में चल रहा था 'डेविल हुक्का बार' ग्राहक बनकर पहुंची क्राइम ब्रांच टीम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।