उत्तर प्रदेश के बलिया में खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पर बलिया जनपद के थाना क्षेत्र में दोकटी थाना अंतर्गत लालगंज चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। नाबालिग छात्रा का आरोप है कि लगातार तीन दिनों से कोचिंग से घर आते समय सिपाही सुनसान जगह पाकर अपनी मोटरसाइकिल रोक देता था और छेड़खानी करने के साथ मोबाइल नंबर मांग रखता था। छात्रा में शुरू में इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं बताई लेकिन सिपाही के लगातार परेशान करने के बाद छात्रा ने जब परिजनों की इसकी जानकारी दी तो फिर उसकी शिकायत पुलिस में की गई जिसके बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
परिजनों की आवाज सुनकर बाइक छोड़कर भागा सिपाही
बलिया में सामने आई इस घटना में जब छात्रा ने कोचिंग जाने से पहले आज अपने परिजनों को ये बाते बताई तो उसके बाद उसके परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दूर से सेंट्रल बैंक के पास से निगरानी करने लगे। इसके बाद कोचिंग से आते समय जब सिपाही पंकज गुप्ता ने फिर वही चीजें छात्रा के साथ दोहराई और सुनसान जगह पाकर मोटर साइकिल को रोका जिसमें सिपाही ने छेड़खानी करने के साथ मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा ने हल्ला मचाया तो उसकी आवाज सुन परिजन के साथ ग्रामीण सिपाही को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन सिपाही अपनी मोटर साइकिल छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने सिपाही को दूर तक दौड़ाया लेकिन सिपाही भागने में कामयाब रहा।
थाने के बाहर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई को लेकर लोगों ने लगाई भीड़
यूपी पुलिस का सिपाही पंकज गुप्ता की शिकायत को लेकर नाबालिग छात्रा के परिजन और ग्रामीण लोग कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे तो वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता स्थानीय थानाध्यक्ष और बैरिया के पूर्व बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ पुलिस चौकी लालगंज पहुंची और आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया और उसे सस्पेंड कर दिया जिसके बाद थाने के बाहर जमा भीड़ वहां से हटी।
(रिपोर्ट - अमित कुमार)
ये भी पढ़ें
सड़क किनारे खड़ी कार, मुंह से झाग और थमीं सांसें, गाजियाबाद में 51 वर्षीय कारोबारी की संदिग्ध मौत