1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जेल में तैनात महिला अधिकारी को कैदी से हुआ प्यार, जांच में खुले कई चौंकाने वाले राज, प्रशासन ने उठाया ये बड़े कदम

जेल में तैनात महिला अधिकारी को कैदी से हुआ प्यार, जांच में खुले कई चौंकाने वाले राज, प्रशासन ने उठाया ये बड़े कदम

 Published : Jan 11, 2023 10:03 am IST,  Updated : Jan 11, 2023 10:03 am IST

एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जेल में तैनात महिला अधिकारियों को कैदियों से प्यार हो गया था। इसके बाद जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

HMP Berwyn Jail- India TV Hindi
HMP Berwyn Jail Image Source : PIXEL

प्यार एक ऐसा शब्द है, जिससे रिश्ते बनते हैं। प्यार के ऐसे कई किस्से हैं, जिन्हें हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। और यह भी कहा जाता है कि बिना प्यार के कुछ भी संभव नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम प्यार की बात क्यों कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं। एक खबर सामने आई है, जिसमें जानकारी सामने आई है कि जेल में तैनात महिला अधिकारियों को कैदियों से प्यार हो गया है। अब प्यार तो किसी से भी हो सकता है। प्यार में पड़ने से पहले थोड़ी कोई देखता है।

तीन महिलाओं को कैदियों से हुआ प्यार 

यह मामला ब्रिटेन की सबसे बड़ी जेल एचएमपी बर्वेन से सामने आया है। इस जेल में तैनात महिला अधिकारियों को कैदियों से प्यार हो गया था। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि इस प्रेम कहानी के केंद्र में तीन महिलाएं थीं। जिसे जेल के बंदियों से प्यार हो गया। इस प्रेम कांड में जेल अधिकारी आयशा गुन, एमिली वॉटसन और जेनिफर गावेन को सजा सुनाई गई थी। वहीं, पुलिस के मुताबिक गावेन को कई बार एलेक्स नाम के दी के साथ जेल में भी पकड़ा गया। इसके साथ ही वह स्नैपचैट पर निजी तस्वीरें भी भेजती थीं। इस अपराध के लिए गावेन को पिछले महीने दिसंबर में जेल भेजा गया था।

कैदियों से संबंध नहीं बनाने की हिदायत 
इस तरह के मामले सामने आने के बाद जेल प्रशासन काफी सक्रिय हो गया है। ऐसे मामले दोबारा न हो इसके लिए प्रशासनिक जेल में तैनात सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही सभी को किसी भी कैदियों से संबंध नहीं बनाने की हिदायत दी गई है। इस संबंध में जेल अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर कर्मचारी अपने काम को लेकर काफी गंभीर हैं। अगर भविष्य में कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।