महाराष्ट्र के पुणे में एक यूनिवर्सिटी के अंदर लड़की के पिता ने एक लड़के को पीट दिया। आरोप है कि यह लड़का अपने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली लड़की को ऑनलाइन माध्यम से परेशान कर रहा था। शिकायत करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो लड़की के पिता ने कैंपस के अंदर घुसकर लड़के को डांट लगाई। इस बीच बहस शुरू हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद लड़की के पिता ने लड़के को पीट दिया।
घटना पुणे के एक प्रतिष्ठित संस्थान की है। यहां एक लड़की को ऑनलाइन तंग करने वाले स्टूडेंट की लड़की के पिता ने कॉलेज कैंपस में ही पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
15 दिन से परेशान कर रहा था लड़का
पुणे के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां अपनी बेटी को कथित रूप से परेशान करने वाले युवक का सामना करने पहुंचे एक पिता का गुस्सा फूट पड़ा। कैंपस के अंदर हुई इस घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक पिछले करीब 15 दिनों से एक छात्रा को ऑनलाइन माध्यम के जरिए लगातार परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिवार को बताई। बताया जा रहा है कि परिवार ने इस मामले को लेकर पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत भी की थी, लेकिन आरोप है कि इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
कैंपस के अंदर हुई हाथापाई
जब आरोपी लड़का दोबारा कैंपस में दिखाई दिया, तो छात्रा के पिता ने उसे वहीं पकड़ लिया और इस मामले को लेकर जवाब मांगा। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। घटना के बाद अब अभिभावकों ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बाहरी लोगों की एंट्री को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो कैंपस के भीतर इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती।
यह भी पढ़ें-
दीदी पर किसने ये हरा रंग डाला! होली पर लड़की का हुआ ऐसा हाल कि लोग लेने लगे मजे, देखें Video