1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो सांडों की लड़ाई में ई-रिक्शा वाला बना बलि का बकरा, वीडियो देखते ही करेंगे अफसोस

दो सांडों की लड़ाई में ई-रिक्शा वाला बना बलि का बकरा, वीडियो देखते ही करेंगे अफसोस

 Published : Feb 21, 2023 11:01 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 11:01 pm IST

आपने सड़कों पर जानवरों को लड़ते तो बहुत देखा होगा लेकिन जानवरों की लड़ाई इंसानों के लिए आफत बनते हुए आपने शायद ही कभी देखी होगी।

Viral video of two bulls fighting- India TV Hindi
दो सांडों की लड़ाई का वीडियो वायरल Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है, यहां क्या देख लें पता ही नहीं चलता। आए दिन कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर खूब हंसते हैं तो कोई वीडियो देखने के बाद हैरानी होती है। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में हम बात करने जा रहे हैं। वह वीडियो भी काफी चौंकाने वाला है। आपने सड़कों पर जानवरों को लड़ते तो बहुत देखा होगा लेकिन जानवरों की लड़ाई इंसानों के लिए आफत बनते हुए आपने शायद ही कभी देखी होगी। जैसा कि इस वीडियो में एक गाड़ी वाले के साथ हुआ।

देखते ही देखते रिक्शा पलट जाता है

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो सांड बीच सड़क पर आपस में लड़ रहे हैं। सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी है। लड़ते-लड़ते सांड सड़क के किनारे आ जाते हैं, लेकिन किनारे आते ही कुछ ऐसा होता है कि सारा नजारा ही बदल जाता है। दोनों सांड इतने बेकाबू हो जाते हैं कि सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में जा टकरा जाते हैं। जिसके बाद ई-रिक्शा पलट जाता है। दोनों लड़ते-लड़ते रिक्शे को आगे गिरा देते हैं। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि ई-रिक्शा में यात्री होते हैं। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि जैसे ही रिक्शा पलटता है उसमें से एक युवक निकलता नजर आ रहा होता है। 

वीडियो में कुछ हंसने जैसा नहीं
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर कई लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर 96 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसमें हंसने वाली कोई बात नहीं है। मदद की जरूरत थी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मदद करनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि दुनिया क्या हो गई है ये देखकर लोगों को मजा आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।