1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रिकी पोंटिंग के बेटे ने विराट कोहली से हाथ मिलाने से किया मना! सामने आया वीडिया

रिकी पोंटिंग के बेटे ने विराट कोहली से हाथ मिलाने से किया मना! सामने आया वीडिया

 Published : Apr 14, 2023 02:01 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 02:01 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली और रिकी पोंटिंग के बीच एक रिश्ता नजर आ रहा है।

Viral video of Virat Kohli and Ricky Ponting- India TV Hindi
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग का वायरल वीडियो Image Source : TWITTER/@DELHICAPITALS

इस समय देश में आईपीएल का माहौल रहा है। ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेटर भारत में हैं। कई विदेशी खिलाड़ियों के परिवार भारत में ही हैं। उनके परिवार से जुड़े वीडियोज अक्सर देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली और रिकी पोंटिंग का एक रिश्ता देखा गया है। 

रिकी और विराट कोहली जब मिले

आपको बता दें कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के मैच से पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और उनके बेटे फ्लेचर से मुलाकात की। वीडियो में पोंटिंग को अपने बेटे को विराट से मिलवाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों क्रिकेटर कुछ देर बातें करते रहते हैं। वही आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि रिकी पोंटिंग का लड़का विराट को देखते ही शर्मा जाता है। 

यूजर्स ने दोनों खिलाड़ियों का खूब तारीफ किया
इस वीडियो को दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पर क्रिकेटर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं एक ही फ्रेम में मास्टर ऑफ कवर ड्राइव और पुल शॉट देख रहा हूं। एक यूजर ने लिखा कि क्रिकेट जगत के दो बेहतरीन बल्लेबाज। एक यूजर ने लिखा कि विराट ने काफी गेस्चर दिया है। रिकी का लड़का एकदम शर्मीले हैं। एक यूजर ने लगा कि ये आईपीएल के कारण ही दुनिया के क्रिकेटर एकसाथ नजर आ रहे हैं। वीडियो पर कई लोगों के रिप्लाई देखने लायक है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।