1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Russia-Ukraine War: 16 साल की लड़की के साथ रूसी सैनिक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, पढ़कर आ जाएंगे आंसू

Russia-Ukraine War: 16 साल की लड़की के साथ रूसी सैनिक ने पार की हैवानियत की सारी हदें, पढ़कर आ जाएंगे आंसू

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Apr 18, 2022 08:53 pm IST,  Updated : Apr 18, 2022 09:00 pm IST

रूसी सैनिकों ने 16 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसके सिर में गोली मार दी।

Russia-Ukraine War- India TV Hindi
Russia-Ukraine War Image Source : INDIA TV

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग 55 दिनों से भीषण जंग जारी है। इस जंग के चलते कई लोग यूक्रेन में कई लोग अपनी आशियाना छोड़ चुके हैं। इस जंग से देश के लोगों में दहशत बैठ गई है। लोग डरे हुए हैं। इसके साथ ही रूसी सैनिकों की हैवानियत के कई सबूत सामने आ रहे हैं। अब खुलासा हुआ है कि रूसी सैनिकों ने 16 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसके सिर में गोली मार दी और फिर उसके शव को बूचा में फेंक दिया। ये वहीं बूचा है जहां  400 यूक्रेनियों की लाशें मिली हैं।

Viral Video : दुल्हन ने भरी दूल्हे की मांग, यहां कन्यादान नहीं हुआ कुंवरदान, जानिए क्या है माजरा

किशोरी की मां की दोस्त ने दर्द को बयां करते हुए फेसबुक पर लिखा कि " दोस्तों दिल को दहला देने वाली खबर। नस्लवादियों ने मेरी दोस्त की बेटी की हत्या कर दी। पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसे गोली मार दी। कृपया मुझे उसे दफनाने में मदद करें। मैं बच्ची को काफी समय से जानती हूं। मैं इसे अंग्रेजी सिखाती थी। वाकई में वह बहुत ही प्रतिभाशाली लड़की थी।"

एक महीने से किशोरी थी लापता-

खबरों के मुताबिक किशोरी महीने की शुरुआत से लापता थी, जिसके चलते उसकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से उसे ढूंढ़ने में मदद की अपील की थी। 

Viral: बढ़ती महंगाई देख लहसुन ने ली नींबू की जगह, मिर्ची के साथ लटकता पाया गया

रूसी सैनिकों की क्रूरता थम नहीं रही है। खबर है कि बूचा शहर में रूसी सैनिकों ने वहां के एक गांव में बेसमेंट में 25 महिलाओं और लड़कियों को बंधक बनाकर रखा है। इनसे दिन में कई बार रेप किया जा रहा है। 16 साल की एक स्कूल गर्ल समेत कुल 9 महिलाएं रूसी सैनिकों की हैवानियत का शिकार होकर प्रेग्नेंट हो चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।