1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे के स्वागत में सास ने पिलाई सिगरेट, वीडियो देख भड़के यूजर्स, कहा- सनातन परंपरा का कोई मूल्य ही नहीं

दूल्हे के स्वागत में सास ने पिलाई सिगरेट, वीडियो देख भड़के यूजर्स, कहा- सनातन परंपरा का कोई मूल्य ही नहीं

 Published : Feb 14, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 04:00 pm IST

इस रस्म को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। शादियों में दूल्हे को मिठाई या पान खिलाने की रस्म तो आपने देखी ही होगी, लेकिन ये रस्म है सिगरेट पिलाने की।

Mother-in-law and father-in-law offer cigarettes to dulha- India TV Hindi
सास-ससूर दोनों सिगरेट पिलाते हैं। Image Source : INSTAGRAM/JOOHI K PATEL

आजकल देश में शादियों का माहौल चल रहा है। ऐसे में इन दिनों शादियों से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे कि अब शादियों में ये कैसे-कैसे रस्म होने लगे हैं। हिंदू धर्म के अनुसार शादी में कई रस्में होती हैं। जिन्हें पूरा करना अनिवार्य होता है, लेकिन इस रस्म को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। शादियों में दूल्हे को मिठाई या पान खिलाने की रस्म तो आपने देखी ही होगी, लेकिन ये रस्म है सिगरेट पिलाने की।

दूल्हे को सास सिगरेट पिला रही है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। रिश्तेदार भी पास में मौजूद हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला दूल्हे को सिगरेट दे रही है। वहीं एक व्यक्ति सिगरेट जला रहा होता है। इस रस्म को देखकर हर कोई हैरान है। हमारे देश में युवा मां-बाप और रिश्तेदारों से सिगरेट छुपा कर रखते हैं, लेकिन यहां तो रिश्तेदार ही सिगरेट दे रहे हैं। वीडियो देखने से लग रहा है कि ये कोई शादी की रस्म है, जिसे महिलाएं पूरा कर रही हैं। 

यूजर्स गए भड़क
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ब्लॉगर जूही के पटेल ने शेयर किया है। युवती ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि हमने एक नई शादी की परंपरा देखी है जिसमें होने वाली सास दूल्हे का स्वागत मिठाई के साथ बीड़ी और पान के साथ करती है। वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर कई चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हिंदू रिवाज से शादी कर रहे हो तो, अपना संस्कार मत भूलिए ज्यादा ट्रेंडी बनाना चाहते हो तो प्लीज हिंदू रिवाज को यूज नहीं करों। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।