1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सलमान अली आगा की शानदार अंग्रेजी का Video हुआ वायरल, सुनकर अंग्रेजों के भी उड़ जाएंगे होश

सलमान अली आगा की शानदार अंग्रेजी का Video हुआ वायरल, सुनकर अंग्रेजों के भी उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 16, 2026 05:09 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 05:09 pm IST

पहले तो मैच हारने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का मजाक उड़ा और अब टीम के कप्तान का मजाक उड़ रहा है। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद ऐसी अंग्रेजी बोला कि हर तरफ लोग मजाक बना रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@OXYGENKOHLII18

भारत से कल यानी 15 फरवरी की रात को करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को अभी तक नींद तो नहीं आई होगी। पहले उधर वो मैदान में हारे और उसके बाद सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बना। सोशल मीडिया पर लोग पहले से ही तैयार बैठे थे और जैसे भी भारत ने मैच जीता, पाकिस्तानी टीम और उनके खिलाड़ियों पर जो मीम बने, अब तक लोग उसके मजे ले रहे हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे खूब सार पोस्ट देखे ही होंगे। आइए अब आपको एक वीडियो के बारे में बताते हैं जिसमें पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा अपनी शानदारी अंग्रेजी में बात कर रहे हैं और उस अंग्रेजी को सुनने के बाद अंग्रेज भी माथा पकड़ लेंगे।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

हर मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन होता है और कल के मैच के बाद भी हुआ। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा से मैच प्रेजेंटर मैच की स्टैटिसटिक्स के बारे में पूछते हैं। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा अपनी शानदार अंग्रेजी में जवाब देना शुरू करते हैं मगर वो क्या बोलते हैं, यह तो अब तक समझ में ही नहीं आया। वो ऐसे बोलता है जैसे कोई बच्चा कुछ बोलने की कोशिश कर रहा हो मगर उसकी जुबान साफ नहीं है। कप्तान सलमान अली आगा की अंग्रेजी सुनकर ऐसा लगता है जैसे वो अंग्रेजी नहीं बोल रहे हैं बल्कि उनकी लबलबा रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर खूब पोस्ट किया जा रहा है और इस वीडियो को @OxygenKohlii18 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने सच में "Yeah l think wevwevvevvbelieveover" बोला।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रैक्टर के पीछे के 2 पहिए बड़े ही क्यों होते हैं? आज जान लीजिए इसके पीछे का कारण

इससे छोटा इंटरव्यू नहीं देखा होगा आपने, वायरल हो रहा है मजेदार Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।