1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समय रैना के शो में अपने कपड़े कटवाने वाली यह महिला है कौन? जिसने सोशल मीडिया पर मचा रखी है तबाही

समय रैना के शो में अपने कपड़े कटवाने वाली यह महिला है कौन? जिसने सोशल मीडिया पर मचा रखी है तबाही

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 10, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 07:34 pm IST

समय रैना के शो में दिखाई देने वाली एक कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब छाई हुईं हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये मोहतरमा हैं कौन और करतीं क्या हैं?

समय रैना के शो में अपना टैलेंट दिखते कंटेस्टेंट- India TV Hindi
समय रैना के शो में अपना टैलेंट दिखते कंटेस्टेंट Image Source : SOCIAL MEDIA

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को तो आप जानते ही होंगे। अगर आप उन्हें जानते हैं तो उनके शो India's Got Latent के बारे में भी सुना होगा। जो इस वक्त का बहुत ही पॉपुलर शो है। जिसे उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाता है। हाल में ही इस शो में आई एक कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें कंटेस्टेंट के साथ आए उनके पार्टनर ने उनकी ड्रेस को कैंची से काटकर एक फैशनेबल डिजाइन वाली ड्रेस बना दी। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब कंटेस्टेंट ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के सवालों का जवाब दिया। 

आखिर यह कंटेस्टेंट है कौन?

सोशल मीडिया पर इस कंटेस्टेंट का वीडियो इतना वायरल हो रहा कि इससे पहले कभी किसी भी कंटेस्टेंट के वीडियो ने इस कदर की तबाही नहीं मचाई थी। एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग इस कंटेस्टेंट पर अपना प्यार भी बरसा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग उसे जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यह खूबसूरत कंटेस्टेंट है कौन? जो फिलहाल सोशल मीडिया पर अपना हुकूमत चला रही हैं। दरअसल, इस कंटेस्टेंट का नाम प्रियंका हलदर है। जो अपने दोस्त के परफॉर्मेंस में उसका साथ देने लिए एक मॉडल के रूप में यहां आई हुईं थी। उनका दोस्त एक 'कॉस्ट्यूम कटर' है।

आइए अब जानते हैं कि प्रियंका हलदर कौन हैं?

बता दें कि, प्रियंका हलदर बंगाल की हिरोइन हैं, जो अब मुंबई में रहती हैं। प्रियंका की उम्र 33 साल है। उनकी शादी कम उम्र में ही हो गई थी। शादी से पहले उन्होंने कक्षा 12वीं तक अपनी पढ़ाई पूरी की थी। प्रियंका ने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने बेटे को जन्म दिया था और फिलहाल वह 15 साल का है। प्रियंका हलदर के पति इंडियन रेलवे में काम करते हैं और वे नागपुर में रहते हैं। हलदर पेशे से एक मॉडल भी हैं। वे क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड्स में भी दिख चुकी हैं। इसके अलावा ALTT (पूर्व में ALTBalaji) पर भी एक शो उठा पटक 4 में दिखाई दे चुकी हैं। साथ ही उन्होंने डीडी नेशनल के एक शो में भी काम किया है। इसके अलावा प्रियंका हलदर बी ग्रेड की भी कई मूविज़ में दिख चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 14,500 से भी ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।

क्या है India's Got Latent शो

दरअसल, India's Got Latent शो एक कॉम्पिटिटिव शो है। जिसमें कंटेस्टेंट अपने हुनर को डेढ़ मिनट के अंदर शो के जजेज़ के सामने रखते हैं। जिसके बाद शो में आए जज उन कंटेस्टेंट के हुनर को 10 में रेटिंग देते हैं। इस शो में विजेता एक खास फॉर्मूले पर घोषित किया जाता है। जहां कंटेस्टेंट को भी खुद को 10 प्वाइंट में से खुद को रेटिंग देनी होती है। जिस कंटेस्टेंट की रेटिंग जजों की रेटिंग से मैच हो जाती है। वह इस शो का विजेता होता है और उसे प्राइज के तौर पर उस दिन की सारे सेलिंग टिकट्स के प्राइस दिए जाते हैं।  

किस लिए वायरल हुईं प्रियंका

दरअसल, शो में जब कंटेस्टेंट और उनके पार्टनर का टैलेंट दिखाने का समय खत्म हुआ। तब समय ने उस कंटेस्टेंट और उनके पार्टनर से उनके बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि आपने इस करतब के लिए महिला को तैयार कैसे कर लिया और आप इनके क्या लगते हो? इस पर उस डिजाइनर ने बताया कि वे लोग फैशन डिजाइनिंग इंडस्ट्री में काम करते हैं और ये महिला उनकी सहयोगी हैं। जिसके बाद समय रैना ने महिला से पूछा कि आपके घर वाले इस वीडियो को देखेंगे तो कुछ बोलेंगे नहीं? 

कंटेस्टेंट का जवाब सुन हैरान रह गए शो के जज और दर्शक

इस सवाल के जवाब में महिला ने कहा कि बताया कि उसके पति को इस बारे में कुछ नहीं पता लेकिन वह इस शो से जाने के बाद उसे सब बता देगी और उसे समझा देगी। यह सुन शो के जज और ऑडियंस हैरान रह जाते हैं कि उस महिला के पति को इस बात का पता चलेगा तो वह इसे कैसे बर्दास्त कर पाएगा। महिला के इस खुलासे पर जज ने उससे कहा कि अगर मेरी पत्नी के साथ कोई इस तरह की हरकत करेगा तो मैं तो उसे माफ नहीं कर पाऊंगा। आगे महिला ने बताया कि उसकी पढ़ाई सिर्फ 12th तक ही हो पाई। जिसके बाद उसके घर वालों ने छोटी उम्र में ही उसकी शादी कर दी। इसके बाद महिला ने शो के जज और ऑडियंस को एक और झटका देते हुए बताया कि उसका एक 15 साल का बेटा भी है। यह सुकर तो वहां मौजूद लोगों का मुंह खुला का खुला ही रह जाता है। 

पूरा एपिसोड यहां देखें

 

ये भी पढ़ें:

यूं ही बेटियों को नहीं कहा जाता 'पापा की परी', बेटी के डांस परफॉर्मेंस में शामिल होने व्हीलचेयर पर पहुंचा पिता

Video: गंगम्मा थल्ली बन Pushpa 2 देखने पहुंचा शख्स, हुलिया देख लोगों ने खूब लिए मजे- बताया प्रेग्नेंट पुष्पा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।