1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sanp Aur Kutte ki ladai: कुत्ते और सांप के बीच हुई भयंकर लड़ाई, अंत कुछ हुआ कुछ ऐसा कि यकीन नहीं कर पाएंगे

Sanp Aur Kutte ki ladai: कुत्ते और सांप के बीच हुई भयंकर लड़ाई, अंत कुछ हुआ कुछ ऐसा कि यकीन नहीं कर पाएंगे

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 16, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 07:00 pm IST

वीडियो में एक कुत्ते और सांप के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। अब आपके दिमाग में ये बात चल रही होगी कि इस लड़ाई में सांप की जीत हुई होगी। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुकिए और पहले दोनों के मारपीट का वीडियो देखिए।

snake and dog fight video- India TV Hindi
सांप और कुत्ते की फाइट का वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ जानवरों की तो ऐसी लड़ाई होती है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगता है। उनकी लड़ाई देखकर हैरानी भी होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ते और सांप के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। अब आपके दिमाग में ये बात चल रही होगी कि इस लड़ाई में सांप की जीत हुई होगी। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुकिए और पहले दोनों के मारपीट का वीडियो देखिए।

सांप और कुत्ते की जंग 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप फन निकाले कुत्ते पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। वहीं कुत्ता भी सांप पर काफी आक्रामक नजर आ रहा है। कुत्ता लगातार भौंक रहा है। कुत्ते के भौंकने के डर से सांप एकदम पीछे हट जाता है। इसके बाद सांप ने कुत्ते के मुंह पर अटैक कर देता है। यह देखकर कुत्ते को गुस्सा आ जाता है।

आखिर किसकी होती है जीत
वह सांप को अपनी बहस में उलझाने की कोशिश करता है तभी सांप एक बार फिर हमला करता है। इसके बाद कुत्ता अपनी को होश खो बैठता है। वह एकदम पीछे से जाकर है और सांप पर हमला करता है। वह सांप की कमर को अपने मुंह में फंसा लेता है। इसके बाद सांप की हालत काफी खराब हो जाती है। कुत्ता सांप को मार डालता है। इस लड़ाई में कुत्ते की जीत होती है।

सोशल मीडिया पर वायरल 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिप्लाई भी आ रहे हैं। जिसे आप अवश्य पढ़ें।
  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।