1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्रिसमस के दिन ही सैंटा का लफड़ा हो गया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

क्रिसमस के दिन ही सैंटा का लफड़ा हो गया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 25, 2024 11:33 am IST,  Updated : Dec 25, 2024 11:33 am IST

अभी एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। अभी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिसमस और सैंटा से जुड़े वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजाकिया हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी उन वीडियो को देखा होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो अभी वायरल हो रहा है उसमें एक अलग ही लड़ाई देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक खाली सड़क पर सैंटा क्लॉस और स्पाइडर मैन आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मतलब एक शख्स ने सैंटा वाले कपड़े पहने हैं तो दूसरे ने स्पाइडर मैन के कपड़े पहने हैं और दोनों लड़ाई का नाटक कर रहे हैं। मजाकिया तौर पर बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अभी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @raaahulpandey नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- वाह क्या सीन है। दूसरे यूजर ने लिखा- किस बात पर लड़ाई हो गई इन दोनों के बीच। तीसरे यूजर ने लिखा- क्रिसमस में ये क्या हो रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- सांता का लफड़ा हो गया आज तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे मैटर हो गया लगता है।

ये भी पढ़ें-

मौत को हाथ में लेकर बैठे हैं! पेट्रोल पंप पर दिखा ऐसा नजारा जो आपको भी डरा देगा, देखें Video

दोस्तों ने बहुत ही अलग तरीके से मनाया अपने दोस्त का जन्मदिन, Video देखना तो बनता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।