1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत को हाथ में लेकर बैठे हैं! पेट्रोल पंप पर दिखा ऐसा नजारा जो आपको भी डरा देगा, देखें Video

मौत को हाथ में लेकर बैठे हैं! पेट्रोल पंप पर दिखा ऐसा नजारा जो आपको भी डरा देगा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 25, 2024 11:00 am IST,  Updated : Dec 25, 2024 11:00 am IST

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो अपने मुताबिक कमेंट करके रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और किसी वीडियो में क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ अलग और अनोखा वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है। कभी-कभी तो ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान पूरी तरह से हैरान हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप कई बार पेट्रोल पंप पर गए होंगे और आपने यह नोटिस किया होगा कि वहां पर फोन का इस्तेमाल करने और माचिस, लाइटर आदि का इस्तेमाल करने पर रोक होती है। लेकिन वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग पेट्रोल पंप पर बैठकर वहां आग सेंक रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आता है कि वहीं पास में एक टैंकर भी खड़ा है मगर फिर भी वो आग सेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पूरा हाईवे समाज डरा हुआ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मौत को हाथ में लेकर बैठे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे कर लेते हैं लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- अपने मौत का इंतजाम खुद ही कर रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं भाईसाहब। वहीं कई यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसा हो सकता है कि पेट्रोल खत्म हो और टैंकर भी खाली हो।

ये भी पढ़ें-

दोस्तों ने बहुत ही अलग तरीके से मनाया अपने दोस्त का जन्मदिन, Video देखना तो बनता है

कुछ भी मिल जाए मगर ऐसी किस्मत ना मिले, Video देख आपको भी शख्स के लिए लगेगा बुरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।