1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: 'भाई तू रावण नहीं बकासुर है'; 5 किलो का समोसा खाते देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Viral Video: 'भाई तू रावण नहीं बकासुर है'; 5 किलो का समोसा खाते देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 12, 2023 11:26 am IST,  Updated : Oct 12, 2023 11:26 am IST

सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का खाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शख्स 5 किलो का समोसा खाते हुए नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स की बौछार लगा दी।

5 किलो का समोसा खाता हुआ शख्स- India TV Hindi
5 किलो का समोसा खाता हुआ शख्स Image Source : INSTAGRAM

खाना-पीना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग खाने के इतने शौकीन होते हैं कि वो किसी भी वक्त आपके साथ खाने के लिए तैयार हो जाएंगे। लेकिन एक वक्त में इंसान लिमिट में ही खा सकता है। जिस तरह नहीं खाने से इंसान की तबीयत खराब हो सकती है, ठीक उसी तरह ज्यादा खाना भी सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। इंसान के पेट में कई दिक्कतें आ जाती हैं। मगर इस बंदे को देखने के बाद लगता है कि यह नियम इस पर लागू ही नहीं होता है। 5 किलो का समोसा खाते हुए एक बंदे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

5 किलो का समोसा खा गया

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति समोसा खाते हुए नजर आ रहा है। मगर वह कोई आम समोसा नहीं है बल्कि 5 किलो का एक बड़ा सा समोसा है। आपने शायद आज से पहले ऐसा समोसा देखा भी नहीं होगा, जो यह व्यक्ति खाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बंदे ने जैसे ही समोसा खाना शुरू किया, रुकने का नाम ही नहीं लिया। इसे देखकर ऐसा लगता है कि सांसे रोककर इसका पूरा ध्यान समोसा खत्म करने पर है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में "रावण हूं मैं" गाना साफ-साफ सुनाई दे रहा है।

देखिए यह वायरल वीडियो

बता दें कि यह एक चैलेंज था जिसके लिए इसने 5 किलो का इतना बड़ा समोसा खाया है। यह शख्स इसी तरह के अलग-अलग फूड चैलेंज के वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करता रहता है। 

लोगों ने राक्षस की दी उपाधि

इस वायरल वीडियो को sagar_sankpal93 नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस अकाउंट पर इस शख्स के फूड चैलेंज के अलग-अलग वीडियो हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो में बंदे को 5 किलो का समोसा खाते हुए देख लोगों ने इसे राक्षस बताया है। एक बंदे ने लिखा- तू सच का रावण है। तो वहीं एक दूसरे शख्स ने कहा कि, रावण नहीं तू बकासुर है।

ये भी पढ़ें-

ये कौन सी सुरक्षा है? DTC बस में तैनात मार्शल ने ही यात्री पर कर दिया हमला; लात मारकर बाहर निकाला

यह तस्वीर आपकी आंखों को भी दे सकती है धोखा, सोशल मीडिया पर 'कोहली' के हमशक्ल की फोटो हुई वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।