1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो सांपों की लड़ाई में घुस गई ट्रेन!, आगे का मामला जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

दो सांपों की लड़ाई में घुस गई ट्रेन!, आगे का मामला जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

 Published : Feb 01, 2023 03:49 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 03:52 pm IST

आपने सांप को कई बार देखा होगा लेकिन क्या आपने सांप को सांप के साथ लड़ते हुए देखा है? अगर नहीं देखा होगा तो आपको दिखाएंगे कि दो सांप कैसे एक-दूसरे के साथ लिपट कर लड़ रहे हैं।

snake fight video viral- India TV Hindi
दो सांप कैसे एक-दूसरे के साथ लिपट कर लड़ रहे हैं। Image Source : INSTAGRAM

कोई नहीं जानता कि सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल सकता है। आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लगता है कि वाकई ऐसा होता है क्या? वीडियो ऐसे होते हैं कि आप देखते ही हैरान हो जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। आपने सांप को कई बार देखा होगा लेकिन क्या आपने सांप को सांप के साथ लड़ते हुए देखा है? अगर नहीं देखा होगा तो आपको दिखाएंगे कि दो सांप कैसे एक-दूसरे के साथ लिपट कर लड़ रहे हैं। 

क्या आपने ऐसा दृश्य देखा है? 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो सांप एक दूसरे से लिपटे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों आपस में लड़ रहे हैं। आगे वीडियो आप देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दोनों सांपों के साथ कुछ ऐसा होता है कि वो खुद ही डर जाते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि चंद मिनटों में एक मालगाड़ी आ जाती है, जिसके बाद दोनों सांप चौंक जाते हैं। वहां सांप से कुछ दूरी पर एक महिला को खड़े हुए देख सकते हैं।

सांपों की लड़ाई में खलल
इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो पर कई लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि दोनों लड़ रहे हैं लेकिन दोनों मौत से डरते हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान का शुक्र है कि दोनों बच गए। एक अन्य यूजर ने कहा कि सांप की लड़ाई में ट्रेन ने खलल डाल दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।