1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की का झुमका खोया तो खोजने में लग गई पब्लिक, Video शेयर कर कहा - खोई चीज तो नहीं मिली लेकिन प्यारे लोग मिल गए

लड़की का झुमका खोया तो खोजने में लग गई पब्लिक, Video शेयर कर कहा - खोई चीज तो नहीं मिली लेकिन प्यारे लोग मिल गए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 24, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 06:39 pm IST

एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया। वीडियो में लड़की ने बताया कि उसकी किसी दोस्त का झुमका रास्ते में गिर गया तो उसे खोजने में वहां मौजूद हर एक इंसान जुट गया।

लड़की का झुमका खोजने में जुटे लोग- India TV Hindi
लड़की का झुमका खोजने में जुटे लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

आज इस स्वार्थ से भरे जमाने में अगर नेक लोग मिल जाते हैं तो बड़ी हैरानी होती है। ऐसा लगता है कि इस दुनिया में अभी भी अच्छे इंसान बचे हुए हैं। खैर किसी ने यह बात भी सही कहा है कि जिस तरह से इस दुनिया में बुरे लोगों की कमी नहीं है, उसी तरह से अच्छे लोगों की भी कोई कमी नहीं है। कई बार अनजाने में हमें इतने अच्छे इंसान मिल जाते हैं कि समझ ही नहीं आता है कि ऐसे लोगों का शुक्रिया कैसे करें। कुछ ऐसा ही वाकया हुआ अमेरिका के मैने में रहने वाली एक लड़की एमा ह्यूज (Emma Hughes) के साथ हुआ। जिसका वीडियो लड़की ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

लड़की का झुमका खोजने में जुटी भीड़

एमा ने वीडियो में बताया कि म्यूजिकल कॉन्सर्ट से निकलते हुए हमार साथ की एक लड़की का एक कान का झुमका रास्ते में गिर गया। जिसके बाद उस लड़की की इयररिंग ढूंढने के लिए वहां पर खड़े लोग इस काम में जुट गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सड़क पर झुककर लड़की का झुमका ढूंढ रहे हैं। तभी वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "हम क्या ढूंढ रहे हैं?" इस पर एक अन्य शख्स जवाब देता है कि हम एक कान का झुमका खोज रहे हैं।

"इंसानियत पर विश्वास कैसे ना हो"

वीडियो में एमा बताती हैं कि इस वक्त उस लड़की का झुमका खोजने के लिए लगभग 14-15 लोग लगे हुए हैं। कभी-कभी मुझे इंसान बहुत प्यारे लगते हैं। इंसानियत पर विश्वास कैसे ना करूं। वीडियो के लास्ट में एमा बोलती हैं कि, "खैर झुमका तो नहीं मिला, लेकिन कुछ अच्छे लोग जरूर मिल गए और ये बहुत बड़ी बात है।" एमा का यह वीडियो जब वायरल हुआ तो करोड़ों लोगों ने इसे देखा और शेयर किया। वहीं वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया। इसके अलावा हजारों लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए अपने साथ हुए ऐसे ही अच्छे अनुभवों को शेयर किया।

ये भी पढ़ें:

LinkedIn Job Post: तलाश है जूनियर वाइफ की, Experienced कैंडिडेट दूर ही रहें, सिर्फ फ्रेशर्स को दी जाएगी प्राथमिकता

लड़कों पर अकेले ही भारी पड़ी यह सुपर गर्ल, धाकड़ फाइट का Video हुआ वायरल, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।