1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बड़ा खतरनाक पेपर दिया है भाई लोग', छात्र ने लिखी ऐसी कॉपी, टीचर ने पकड़ लिया माथा

'बड़ा खतरनाक पेपर दिया है भाई लोग', छात्र ने लिखी ऐसी कॉपी, टीचर ने पकड़ लिया माथा

 Published : Jan 03, 2023 01:44 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 01:50 pm IST

बच्चे ने पेपर में कुछ ऐसा लिखा जिसे देखकर टीचर हैरान रह गए। शिक्षक ने बच्चे के बारे में कई बातें कही हैं।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

परीक्षा एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनते ही बच्चे दूरी बनाने लगते हैं। साल भर पढ़ाई करने के बाद आखिर में परीक्षा देनी होती है। ऐसे में इससे बचने का कोई उपाय नहीं होता है। कई बच्चे नकल करके पास होने की सोचते हैं, कुछ बच्चे इतने खुरफाती होते हैं कि टीचर्स को पागल तक कर देते हैं। ऐसे बच्चे पेपर में कुछ गलत लिख देते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे की खुरफाती देख शिक्षक ने सिर पकड़ लिया। इस वीडियो में एक टीचर कॉपी चेक करने बैठे होते हैं तभी कुछ ऐसा मिलता है कि टीचर के होश उड़ जाते हैं। 

आखिर पेपर में बच्चे ने क्या लिखा दिया?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं। शिक्षक बता रहे हैं कि काराची बोर्ड के फर्स्ट इयर की फिजिक्स की कॉपी चेक कर रहा हूं। बच्चा समझ रहा है कि जो आकलन कर रहा है वह अंधा है, वह कुछ भी जांच कर नंबर देगा। इस वीडियो को ध्यान से देखें तो टीचर का कहना है कि बच्चे ने लिखा है कि उसने बहुत खतरनाक पेपर दिया है। इसके बाद टीचर बताते हैं कि बच्चे ने उत्तर की जगह गाना लिखा है। वीडियो को आप ध्यान से सुनेंगे तो समझ जाएंगे कि बच्चे ने कौन सा गाना लिखा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसने वीडियो किया अपलोड
ये वीडियो पाकिस्तानी सिंगर अली जफर ने इसलिए पोस्ट किया है क्योंकि बच्चे ने पेपर में अली जफर का गाना लिखा है।  वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर अजीबोगरीब रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि न्यूटन हम शर्मिंदा हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अली जफर ने फिजिक्स का बेस बदल दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।