1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सीढ़ियों पर कर रहा था स्टंट, युवक को पड़ गया भारी

सीढ़ियों पर कर रहा था स्टंट, युवक को पड़ गया भारी

 Published : Jan 05, 2023 08:33 am IST,  Updated : Jan 05, 2023 08:33 am IST

क्या आप भी करते हैं सीढ़ियों पर स्टंट, तो हो जाएं सावधान! अगर आप ऐसा करते हैं तो यह समस्या आपके साथ भी हो सकती है।

सीढ़ियों पर स्टंट- India TV Hindi
सीढ़ियों पर स्टंट Image Source : INSTAGRAM

आपने सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो तो देखे ही होंगे। आज ऐसे ही एक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे कई लोग हैं जो अपने घरों में इस तरह के स्टंट करते हैं। अगर आप भी ऐसा स्टंट करते हैं तो सावधान हो जाएं, नहीं तो भगवान न करे किसी युवक के साथ स्टंट करते वक्त साथ ऐसा हो। आइए फिर हम आपको दिखाते हैं, स्टंट का वीडियो जिसमें युवक की गलती कितनी भारी पड़ जाती है। 

सीढ़ियों पर स्टंट पड़ा भारी 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक सीढ़ियों की रेलिंग पर फिसल कर नीचे उतरने की कोशिश करता है, लेकिन मामला उल्टा पड़ जाता है। युवक जैसे ही रेलिंग पर बैठकर फिसलने की कोशिश करता है वह नीचे गिर जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि युवक की एक गलती उसे नीचे गिरा देती है। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो नीचे सीढ़ियों की काफी लंबी लाइन नजर आ रही है। हालांकि युवक की किस्मत सही है कि  वह बहुत नीचे नहीं गिरा। आप वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर युवक नीचे गिरता है तो वह जरा भी नहीं बचता है।

क्या युवक जिंदा है? 
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। एक यूजर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या कोई चांस नहीं है कि युवक बच गया होगा? आखिर कौन है यह लड़का? वीडियो काफी पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी छाया हुआ है। इस वायरल वीडियो पर अजीबोगरीब लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या जिंदा है युवक? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह बच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।