1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "...तेनु पता लगूगा" ठंड पर गाया ऐसा गाना कि वायरल हो गया लड़का; VIDEO

"...तेनु पता लगूगा" ठंड पर गाया ऐसा गाना कि वायरल हो गया लड़का; VIDEO

 Published : Jan 06, 2023 10:12 am IST,  Updated : Jan 06, 2023 05:15 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काफी फनी तरीके से एक ठंड के ऊपर गाना गाया गया है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

इस समय भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड इतनी है कि लोग घरों से बाहर निकलने से पहले कई बार सोच रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं सड़कों पर सिर्फ कोहरा ही नजर आ रहा है। अब इतनी ठंड पड़ रही है तो डिजिटल क्रिएटर ने इसका फायदा उठाया लिया है। एक वीडियो क्रिएटर ने ठंड पर ऐसा गाना गाया है कि ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक ने फनी गाना के माध्यम से ठंड के मौसम में लोगों के सामने आने वाली तमाम चुनौतियों का जिक्र किया है।

4-5 डिग्री तो कॉमन है

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक कंबल ओढ़े टेंपो पर बैठा है और यहीं से गाना गाने लगता है। युवक वीडियो में कह रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में इतनी ठंड पड़ रही है। तू बाहर निकल तैनु पता लगूगा। आगे वीडियो में कहता है कि 4-5 डिग्री तो तापमान कॉमन है। तू बाहर निकल तैनु। इस गाने को इतना अच्छा गाया गया है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में आप भी सुनिए युवक ठंड के बारे में क्या कह रहा है।

यूजर्स ने भी लिए मजे 
इस वीडियो को एक वीडियो क्रिएटर निश्चय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली-एनसीआर की ठंड। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 20 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि असली गाने में भी इतनी लाइन्स नहीं थीं। जितना आपने बनाया है बॉस। वहीं एक यूजर ने लिखा कि सुन कर कितनी ठंड आ गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।