1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों के सामने Show Off कर रहा था टीचर, देख वीडियो हो जाएंगे दंग

बच्चों के सामने Show Off कर रहा था टीचर, देख वीडियो हो जाएंगे दंग

 Published : Apr 27, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 04:04 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। इसमें एक टीचर के साथ कुछ ऐसा होता है कि आप देखकर एक बार के लिए हैरान रह जाएंगे।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

क्या आप सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के आदी हैं? अगर हां, तो शायद आपने यह वीडियो नहीं देखा होगा। लोगों के बीच ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे। इसमें एक टीचर के साथ कुछ ऐसा होता है कि आप देखकर एक बार के लिए हैरान रह जाएंगे।

टीचर का स्टंट हुआ फेल 

वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक क्लासरूम में लड़के और लड़कियां बैठे नजर आ रहे हैं। इस क्लासरूम में एक टीचर भी नजर आ रहे हैं। शिक्षक अपने बच्चों से कुछ कह रहे हैं। इसके बाद आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि टीचर स्टंट करते हैं। शिक्षक बहुत आसानी से स्टंट करने में सफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद, जब वह दूसरी बार स्टंट करने जाते हैं, तो उनके साथ एक्सीडेंट हो जाता है। टीचर ने सोचा भी नहीं होगा कि मेरे साथ ऐसी घटना हो सकती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही वो स्टंट करते हैं वो असंतुलित हो जाते हैं। इसके बाद वे तुरंत जमीन पर गिर जाते हैं। क्लासरूम में मौजूद बच्चे उन्हें उठाते हैं।

ट्विटर यूजर्स ने किया ट्रोल
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि एक टीचर को दिया जो अपने छात्रों के सामने दिखावा करने की कोशिश कर रहा था। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सर पहली बार कमाल किया है।  कोई नहीं सर अगली बार फिर से कोशिश करें। एक यूजर ने लिखा कि सर प्रणाम कोई बात नहीं ऐसा होता। वहीं कई लोगों ने टीचर के ऊपर खूब मजे लिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।