1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video; ड्राइवर ने पूरा किया सपना, टेंपो को बना डाला स्कॉर्पियो

Video; ड्राइवर ने पूरा किया सपना, टेंपो को बना डाला स्कॉर्पियो

 Published : Jan 16, 2023 11:20 am IST,  Updated : Jan 16, 2023 11:31 am IST

एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। तो आइए एक नजर डालते हैं टेंपो के उस कारनामे पर जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।

Tempo Modified Scorpio- India TV Hindi
Tempo Modified Scorpio Image Source : INSTAGRAM

आजकल कार और बाइक्स को मॉडिफाई कराने का चलन काफी बढ़ गया है। हर कोई अपनी कार या बाइक को नया लुक देने में लगा हुआ है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि टेंपो वाले भी पीछे नहीं हैं तो क्या आप यकीन करेंगे? यह पढ़कर आपको हैरानी जरूर हो रही होगी लेकिन यह सच है। हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। तो आइए एक नजर डालते हैं टेंपो के उस कारनामे पर जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।

टेंपो को बना दिया स्कॉर्पियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कॉर्पियो नजर आ रहा है लेकिन यह आंखों का धोखा है। वायरल वीडियो में आगे देखेंगे तो एक टेंपो को स्कॉर्पियो के अंदाज में मॉडिफाई किया गया है। आपने पहले वीडियो देखा होगा, तब सोचा था कि यह स्कॉर्पियो है, लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, पूरा मामला स्पष्ट हो जाता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेंपो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि पीछे से यह एक स्कॉर्पियो की तरह नजर आ रही है।

गरीब लोगों के लिए स्कॉर्पियो
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो पर कई लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाले कमेंट्स आ रहे हैं। इस वीडियो पर 600 से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि स्कॉर्पियो का नया मॉडल। वहीं एक यूजर ने लिखा कि गरीब लोगों के लिए स्कॉर्पियो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।