1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहले गाड़ी ठोकी फिर कार मालिक को 3 बार उछाला... रोड रेज का ये वीडियो किसी कम्प्यूटर गेम से कम नहीं

पहले गाड़ी ठोकी फिर कार मालिक को 3 बार उछाला... रोड रेज का ये वीडियो किसी कम्प्यूटर गेम से कम नहीं

 Published : Jan 16, 2023 09:06 am IST,  Updated : Jan 16, 2023 09:06 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कार में बैठे व्यक्ति से बात कर रहा है।

traffic fighting video- India TV Hindi
traffic fighting video Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली का है। वीडियो देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दिल्ली की सड़कों पर बहस तो आम बात है लेकिन हैरानी तब होती है जब बहस सारी हदें पार कर जाती है। देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। आप इस वीडियो को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

घटना ऐसी की सोचकर हो जाएगी हैरानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कार में बैठे व्यक्ति से बात कर रहा है। दोनों के बीच बातचीत चल रही होती है, तभी कुछ ऐसा होता है कि पूरा सीन बदल जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बाहर का शख्स कार को डंडे से मार रहा है। वीडियो में आप देखेंगे तो कुछ देर बाद कार के अंदर बैठा शख्स उसे जोर से धक्का दे देता है, जिसके बाद वह नीचे गिर जाता है। इसके बाद बाहर खड़ा व्यक्ति उसके कार पर फिर से डंडे मारता है। वीडियो में सिलसिला जारी रहता है।

एक नहीं तीन बार धक्का मारता है
आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कार मालिक एक बार फिर जोर से धक्का मारता है जिसके बाद वह सीधे अपनी कार से टकरा जाता है। कार के अंदर बैठा व्यक्ति लगातार तीन बार धक्का मारता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लड़की कार के अंदर बैठी थी। आप वीडियो में आगे देख सकते हैं कि कार तेजी से मोड़कर भाग जाती है, जिसका युवक पीछा करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो काफी हैरान करने वाला है। वहीं ये वीडिया कहां का है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।