1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जितने का ऑटो नहीं उससे ज्यादा का सिस्टम लगा रखा है, आप भी देखें वायरल Video

जितने का ऑटो नहीं उससे ज्यादा का सिस्टम लगा रखा है, आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 01, 2025 04:47 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 04:47 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो में दिखने वाले ऑटो के देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप इसका कभी भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन लोग तरह-तरह की चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्हीं सब में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींचने लायक होते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते होंगे और वहां आप हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखते ही होंगे जो वायरल कंटेंट होता है। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी अतरंगी हरकत तो कभी हैरान कर देने वाले वीडियो नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

ऑटो के अंदर सफर कर रहे एक शख्स ने जब ऑटो को अंदर से देखा तो वो भी हैरान हो गया और उसने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि बंदे ने ऑटो में फ्री वाई-फाई लगवाया हुआ है। इसके अलावा सामने एक टैबलेट फिक्स करवाया है जो वर्किंग मोड में दिखता है। पीछे सवारी वाली सीटे के सामने भी दो टैब और बगल में बहुत सारी मैगजीन रखे हुए हैं। इतना ही नहीं उसने टीचर, डॉक्टर, नर्स और सैनिटाइजिंग वर्कर्स के लिए कोई चार्ज नहीं है, ऐसा भी लिखा हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, '5 स्टार ऑटो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जितने का ऑटो नहीं उससे ज्यादा का सिस्टम लगा रखा है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्टारबक्स के कप रखे हुए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- 7 स्टार है।

ये भी पढ़ें-

विदेशी शख्स को गुलाब जामुन वाले ने लूटा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने मांगी माफी

100 साल से भी ज्यादा वक्त से जल रहा है ये बल्ब, जानें अब तक यह खराब क्यों नहीं हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।