1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई की क्रिएटिविटी को 100 में से 200 नंबर, साइकिल पर हेलीकॉप्टर देखकर आप भी खा जाएंगे चक्कर

भाई की क्रिएटिविटी को 100 में से 200 नंबर, साइकिल पर हेलीकॉप्टर देखकर आप भी खा जाएंगे चक्कर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 06, 2023 11:41 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 11:50 am IST

एक बंदे ने पूरे सोशल मीडिया को ही हिला डाला जब वह अपना साइकिल वाला हेलीकॉप्टर लेकर सड़क पर निकला। वीडियो देखने के बाद आप भी उसकी क्रिएटिविटी को सलाम करेंगे।

Viral- India TV Hindi
क्रिएटिव दिमाग लगाकर शख्स ने बनाया साइकिल पर हेलीकॉप्टर Image Source : SCREEN GRAB

इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं हो जिसके पास दिमाग ना हो। लेकिन कुछ प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जो उस दिमाग से क्रिएटिव चीजे सोच पाते हैं और फिर कुछ ऐसा नमुना बना डालते हैं जो लोगों को हैरान कर देता है। इसके कई वीडियो हमने और आपने अभी तक सोशल मीडिया पर देखा होगा। कोई चारपाई में इंजन लगाकर उसे गाड़ी बना देता है तो कोई बंदा देसी जुगाड़ से सस्ता और टिकाऊ मोटर बना लेता है। लेकिन इस बंदे ने क्रिएटिविटी को अगले ही लेवल पर पहुंचा दिया है और साइकिल वाला हेलीकॉप्टर बना डाला।

कभी देखा है ऐसा हेलकॉप्टर

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। लेकिन इनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान-परेशान कर पाते हैं। कुछ ऐसा ही इस बंदे ने किया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदे ने पहले तो अपने साइकिल में पीछे वाला एक पहिया निकालकर उसमें दो पहिया लगाया। इसके बाद उसने जो किया वो तो सोच से भी परे है। उसने बांस का इस्तेमाल करते हुए साइकिल को हेलीकॉप्टर का लुक दे दिया। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। Next Level क्रिएटिविटी की वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग अकाउंट से इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर c.s.e.boy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और कई सारे लोग इसे शेयर कर रहे हैं। क्या आपने कभी ऐसी क्रिएटिविटी देखी है। अगर देखी है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

कंपनी ने पूछा ऐसा सवाल कि जॉब एप्लिकेंट को दिन में ही दिख गए तारें, क्या आप दे पाएंगे इसका जवाब

'मेरे से ना हो पाएगा', MS Dhoni ने यह बड़ा बयान देकर लाखों फैंस का तोड़ा दिल; देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।