1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मेरे से ना हो पाएगा', MS Dhoni ने यह बड़ा बयान देकर लाखों फैंस का तोड़ा दिल; देखें Video

'मेरे से ना हो पाएगा', MS Dhoni ने यह बड़ा बयान देकर लाखों फैंस का तोड़ा दिल; देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 05, 2023 08:00 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 08:00 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने एक बयान दिया है जो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने इस बयान में एक ऐसा काम बताया है जो वो कभी नहीं कर सकते हैं।

प्रतिकात्मक फोटो- India TV Hindi
धोनी का नया बयान सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी फैन फॉलोविंग उनके रिटायरमेंट के बाद भी कम नहीं हुई, बल्कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एमएस धोनी इकलौते ऐसे कप्तान रहे हैं जिनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 3 ICC ट्रॉफी जीते हैं। उनके फैन्स हर दिन सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। कभी वो बैडमिंटन खेलते हुए नजर आते हैं तो कभी फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हैं। इन वीडियो को शेयर करते हुए उनके फैंस यह दावा करते हैं कि धोनी कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन एक काम ऐसा है जो धोनी कभी नहीं कर सकते हैं। इसका खुलासा खुद महेंद्र सिंह धोनी ने किया है।

धोनी ने दिया बड़ा बयान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने यह कबुल किया कि एक काम है जो वो कभी नहीं कर सकते हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'मैं यूट्यूब चैनल नहीं चला सकता हूं। यह मेरे से ना हो पाएगा। मैं थोड़ा मूडी भी हूं। कभी ऐसा हो कि मैंने 3-4 वीडियो डाल दिए और फिर मेरे इंस्टाग्राम की तरह अगली वीडियो 1 साल बाद आ रही है।' इस वीडियो को देखने के बाद धोनी के फैंस को यह पता चल गया कि आखिर वह कौन सा काम है जो वो नहीं कर सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग यूजर शेयर कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं भी ऐसा ही हूं माही भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो US मोमेंट हो गया माही भाई। खैर इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Diptiranjan_7 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार 900 से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

मंडप और दूल्हा तो सिर्फ एक मगर दुल्हन 4-4, सोशल मीडिया पर फर्राटे से Video हो गया वायरल

ओ स्त्री दूर रहना! महिला के जुगाड़ से खतरे में बंदे की जान, लोगों को सताने लगी चिंता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।