1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मंडप और दूल्हा तो सिर्फ एक मगर दुल्हन 4-4, सोशल मीडिया पर फर्राटे से Video हो गया वायरल

मंडप और दूल्हा तो सिर्फ एक मगर दुल्हन 4-4, सोशल मीडिया पर फर्राटे से Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 05, 2023 07:25 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 07:25 pm IST

आजतक आप ना जाने कितनी ही शादियों में शामिल हुए होंगे। मगर क्या कभी किसी ऐसी शादी में गए हैं जहां एक ही मंडप में दूल्हा चार-चार दुल्हनों से शादी करता हुआ नजर आया हो।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
एक ही मंडप में दूल्हे ने चार दुल्हनों से रचाई शादी Image Source : SOCIAL MEDIA

सर्दी का मौसम शुरू होते ही भारत में शादियों की लड़ी लग जाती है। ऐसा कोई इलाका नहीं बचता है जहां से आपको शादी की खबर नहीं मिलती हो। आप अपने आस-पास ध्यान से देखेंगे तो ना जाने कितने ही घरों में शादी की तैयारी चल रही होगी या फिर शादी हो गई होगी। ऐसा भी हो सकता है कि आपके खुद के घर में शादी होने वाली हो। लेकिन आप कभी किसी ऐसे शक्स से मिले हैं जिसने एक ही मंडप में चार-चार दुल्हनों से शादी रचाई हो। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो हो गया वायरल

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर आजकल जो वीडियो देखने को मिल रहा है वो आपको हैरान-परेशान कर देगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मंडप में अग्नि जल रही है और दूल्हा वहां फेरे लेते हुए नजर आ रहा है। हैरान तब होती है जब उसके पीछे-पीछे एक या फिर दो नहीं बल्कि 4-4 दुल्हन फेरे लेती हुई नजर आई। इस दौरान वहां बाराती के तौर पर भी कुछ लोग नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह सच है या फिर सिर्फ वायरल होने के लिए ऐसी रील बनाई गई है।

लोगों ने दिए कमेंट्स

इस वीडियो को एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उसने अपना दुख जताते हुए लिखा- यहां कोई एक ना मिल रही शादी के लिए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 85 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- घोड़ों को नही मिल रही घास और गधे खा रहे चवनप्राश। दूसरे यूजर ने लिखा- कौन हैं ये लोग और कहां से आते हैं?

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

ओ स्त्री दूर रहना! महिला के जुगाड़ से खतरे में बंदे की जान, लोगों को सताने लगी चिंता

ये है 800 साल पुराना पेड़, देखने में इतना सुंदर, जैसे सोने का बना हो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।