1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: भोजपुरी गाने पर देसी ठुमके लगाकर वायरल तो हो गई ये लड़कियां, लेकिन अब...

Viral: भोजपुरी गाने पर देसी ठुमके लगाकर वायरल तो हो गई ये लड़कियां, लेकिन अब...

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 25, 2023 07:35 pm IST,  Updated : Nov 25, 2023 07:35 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

Viral- India TV Hindi
ट्रेन में डांस करती लड़कियों का वीडियो वायरल Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। तो वहीं कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं। लेकिन अधिकतर वीडियो ट्रेन या मेट्रो के होते हैं जिसमें लोग रील के लिए डांस करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का फेमस गाना 'राजा कईल बियाह तू मोटा जईब हो' तो आपने कभी ना कभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुना ही होगा। यह गाना इतना ज्यादा ट्रेंड कर रहा है कि हर कोई इस गाने पर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहा है। फिलहाल इसी गाने पर एक बना एक रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां डांस करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान ट्रेन में और भी लोग सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन लड़कियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो परेशान होंगे और वो डांस करते हुए अपना वीडियो बना रही हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो

सिर्फ भोजपुरी गाना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड गाने और ट्रेंड कर रहे म्यूजिक पर भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। यहां देखिए इनकी और वीडियो।

लोगों ने लगा दी क्लास

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर jayajerry8572 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए लोगों से पूछा गया है कि उन्हें डांस कैसा लगा? वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यार ट्रेन को तो छोड़ दो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये छपरी लड़कियां हैं। एक और यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को ट्रेन में कौन घूसने देता है? बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो 3.4 मिलियन व्यू मिल चुका है।

ये भी पढ़ें-

भीख मांगकर इस खूबसूरत लड़की ने खड़ा कर लिया खुद का बिजनेस, वीडियो में बताई पूरी कहानी

Viral: हिंदी में Debate करते नजर आए दो विदेशी नागरिक, भारत की सुरक्षा पर कह दी ये बड़ी बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।