1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. न्यूयॉर्क की चलती सबवे में लोगों ने किया कुछ ऐसा जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, वीडियो को मिले 6.2 मिलियन व्यू

न्यूयॉर्क की चलती सबवे में लोगों ने किया कुछ ऐसा जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, वीडियो को मिले 6.2 मिलियन व्यू

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 24, 2023 05:32 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 05:32 pm IST

न्यूयॉर्क सबवे में इस बार कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जो आपने कभी सोचा तक नहीं होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
न्यूयॉर्क सबवे में दिखा हैरान करने वाला नजारा Image Source : SOCIAL MEDIA

ट्रो में आप अकसर ट्रैवल करते होंगे। मेट्रो में ट्रैवल करते समय कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। मेट्रो के भीतर यात्रियों को गाना बजाने, फ्लोर बैठने के साथ ही साथ खाने-पीने की इजाजत नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि मेट्रो ट्रेन गंदा ना हो और दूसरे यात्रियों को कोई परेशानी ना हो। मगर लगता है कि ऐसा कोई भी नियम न्यूयॉर्क सबवे में लागू नहीं होता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आप भी यही सोचेंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर 23 नवंबर 2023 को एक न्यूयॉर्क सबवे का एक वीडियो पोस्ट किया गया। 24 घंटे के भीतर ही वीडियो को 6.2 मिलियन लोगों ने देख लिया और 5 हजार से ज्यादा लोगों ने रिपोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबवे के भीतर एक टेबल पर खूब सारा खाना सजा हुआ है और लोग बड़े ही आनंद के साथ मिलकर खा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह कोई ट्रेन नहीं बल्कि एक रेस्टोरेंट है जहां लोग पार्टी करने के लिए आए हुए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @kirawontmiss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- न्यूयॉर्क में क्या चल रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस दुनिया में न्यूयॉर्क ही एक ऐसा शहर जहां ऐसा कुछ होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह मेरे जीवन में अब तक देखी गई सबसे अजीब चीज है। एक और यूजर ने लिखा-  ये सब क्या हो रहा है?

ये भी पढ़ें-

दुनिया की इकलौती फॉर्च्यूनर कार जिसके भीतर बनाया गया है टॉयलेट, कमाल देख लोगों का हिल गया दिमाग

दिल्ली मेट्रो बन गया आशिकों का अड्डा, कपल की अश्लील हरकत देख लोगों ने बंद कर ली अपनी आंखें, वीडियो हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।