1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुनिया की इकलौती फॉर्च्यूनर कार जिसके भीतर बनाया गया है टॉयलेट, कमाल देख लोगों का हिल गया दिमाग

दुनिया की इकलौती फॉर्च्यूनर कार जिसके भीतर बनाया गया है टॉयलेट, कमाल देख लोगों का हिल गया दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 24, 2023 04:43 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 04:43 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हर किसी ने अपना सिर पकड़ लिया क्योंकि एक बंदे ने फॉर्च्यूनर कार में जुगाड़ करते हुए एक टॉयलेट बना दिया है।

Viral- India TV Hindi
फॉर्च्यूर कार में जुगाड़ से बनाया टॉयलेट Image Source : SCREEN GRAB

जब भी SUV की बात आती है तो लोगों के जुबान पर पहला नाम फॉर्च्यूनर का आता है। फॉर्च्यूनर भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालें कारों में से एक है। इस कार में आपको अच्छा खास स्पेस मिलने के साथ ही हाईटेक फीचर भी देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी SUV कार में टॉयलेट बना हुआ देखा है। अगर नहीं देखा है तो फिर यह खबर आपके काम की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार के भीतर जुगाड़ से टॉयलेट बनाया गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों का दिमाग हिल गया है।

टॉयलेट के साथ कई और फीचर भी हैं

सोशल मीडिया पर आजकल एक फॉर्च्यूर कार का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आपको एक काले रंग की फॉर्च्यूर कार नजर आएगी। वीडियो में जब आप कार के अंदर देखेंगे तो तीसरी रो में एक सीट की जगह टॉयलेट बना हुआ नजर आएगा। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कार में टॉयलेट के साथ ही पानी की एक टंकी भी लगाई गई है। इतना ही नहीं टॉयलेट में आपको जेट-स्प्रे के साथ एक चार्जिंग प्वाइंट भी देखने को मिलेगा। 

वीडियो देख लोगों ने लिए मजे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'इनोवेशन के नाम पर कुछ भी चल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 48 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक स्पीड ब्रेकर इस अविष्कार को नष्ट कर देगा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई छत पर गार्डन भी बना लो। एक और यूजर ने लिखा- 50 लाख का सुलभ शौचालय है ये।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढे़ं-

दिल्ली मेट्रो बन गया आशिकों का अड्डा, कपल की अश्लील हरकत देख लोगों ने बंद कर ली अपनी आंखें, वीडियो हुआ वायरल

बच्चे का कमाल देख लोगों ने किया सलाम, वीडियो भी सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।