आप जब भी सोशल मीडिया की गलियों में निकलते होंगे एक लड़की के डांस का वीडियो जरूर देखा होगा। यह लड़की ट्रेन, रेलवे प्लेटफॉर्म और बाजार, हर जगह डांस करते हुए वीडियो बनाती है। इस लड़की का नाम तो नहीं पता लेकिन यह अपने ड्रेस की वजह से पहचानी जाती है। डांस के दौरान यह लड़की ब्लू या फिर रेड कलर का ही ड्रेस ज्यादातर पहनती है। ड्रेस का रंग सुनकर आपको भी आईडिया आ ही गया होगा कि मैं किस लड़की की बात कर रहा हूं। आपको बता दें कि उसकी पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Related Stories
रानू मंडल ने कर दी पिटाई
सोशल मीडिया पर अपने गाने की वजह से रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल काफी समय से गुमनाम जिंदगी जी रही थी। मगर इस वायरल वीडियो के बाद अब वो फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। वायरल वीडियो में एक लड़की और लड़का उनके पास वीडियो कोलैब करने के लिए पहुंचते हैं। पहले तो रानू मंडल उन पर भड़कती हैं लेकिन जब वो शांत होती है तो लड़का और लड़की वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। तभी अचानक रानू मंडल दोनों पर झाडू से हमला कर देती हैं। वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रानू मंडल की किसी हरकत पर मैं पहली बार खुश हुई हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- और मारो, अपने क्रिंज वीडियो से पब्लिक को तंग कर रखा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे क्रिंज केंटेंट क्रिएटर की सफाई झाडू से ही होगी।
ये भी पढ़ें-
बड़ा अजीब है! शख्स ने पुलिस बुलाकर जेल जाने की पकड़ी जिद्द, पूछने पर बताया मजेदार कारण